पति गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल गई मेलबर्न ट्रिप पर 
मनोरंजन

पति गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल गई मेलबर्न ट्रिप पर, बोलीं- यादों में बस जाता है ये शहर

Kajal Aggarwal Melbourne Trip: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों पति गौतम किचलू के साथ मेलबर्न में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शहर की खूबसूरती, संस्कृति और खानपान की झलकियां साझा कीं।

सोनाली झा

Kajal Aggarwal Trip: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ इन दिनों मेलबर्न में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शहर की संस्कृति, कला और खानपान के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि मेलबर्न एक ऐसा शहर है जो यादों में बस जाता है, शहर का हर कोना कुछ नया और क्रिएटिव दिखाता है।

काजल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा कि मेलबर्न का हर कोना रचनात्मकता से भरा है, कलाकृतियों से सजी गलियों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों के बीच बसे शांत और खूबसूरत कैफे तक, ये एक ऐसा शहर है जो एक जीवंत कैनवास जैसा लगता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे सबसे ज़्यादा इस बात ने आकर्षित किया कि कैसे यह शहर अपने अतीत को अपने वर्तमान के साथ सहजता से जोड़ता है, जहां शहर में पुराने विक्टोरियन युग के भवन और आधुनिक डिजाइन वाले नए भवन एक साथ खड़े हैं।

काजल अग्रवाल ने कही ये बात

काजल अग्रवाल ने आगे कहा कि इसे लोग फेकाडिज्म कहते हैं, यानी पुराने डिजाइन को बचाते हुए नए निर्माण को जोड़ना। संरक्षण और प्रगति के बीच यह संतुलन बहुत सोच-समझ कर किया गया है। यह ऐतिहासिक पुनर्विकास का एक शानदार उदाहरण है। मेलबर्न की कॉफी संस्कृति ने काजल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

मेलबर्न के रेस्टोरेंट पर की बात

काजल अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि यहां का हर कैफे कुछ खास कहानी कहता है। मेरा यहां एक कैफे पसंदीदा बन गया है। यहां की जापानी सैंडविच और आर्टिसन कॉफी ने मुझे हैरान कर दिया। काजल के अनुसार, मेलबर्न में रेस्टोरेंट सिर्फ खाने की जगह नहीं हैं, बल्कि यह कला, कहानी और स्वाद का एक संपूर्ण अनुभव प्रस्तुत करते हैं।

काजल अग्रवाल का करियर

काजल अग्रवाल ने 2004 में बॉलीवुड फिल्म 'क्यों! हो गया ना…' से अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें साउथ सिनेमा से मिली। तेलुगु फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' और 'चंदामामा' के बाद साल 2009 में 'मगधीरा' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद तेलुगु और तमिल की कई सफल फिल्मों ने उन्हें टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल किया। बॉलीवुड में 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' के जरिए उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। 2020 में काजल ने गौतम किचलू से शादी की और 2022 में बेटे नील के जन्म की खुशखबरी आई।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?