सुपरहीरो फिल्म मंकीमैन में जॉन अब्राहम, अभिषेक शर्मा के साथ फिर मिलाया हाथ  
मनोरंजन

मंकीमैन में सुपर हीरो बनेंगे जॉन अब्राहम, परमाणु के बाद फिर अभिषेक शर्मा के साथ

जॉन अब्राहम और निर्देशक अभिषेक शर्मा ‘परमाणु’ के बाद एक बार फिर साथ आए हैं, एक बड़े बजट की सुपरहीरो फ्रैंचाइज फिल्म के लिए - ‘मंकीमैन’, जिसके निर्माता महावीर जैन हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: परमाणु में उनके प्रशंसित सहयोग के बाद, जॉन अब्राहम और निर्देशक अभिषेक शर्मा अब एक बार फिर फिल्म ‘मंकीमैन’ में साथ आ रहे हैं। यह दोनों की साथ में पहली सुपरहीरो फिल्म होगी। सूत्रों के मुताबिक, यह एक हाई ऑक्टेन, सुपरहीरो और जॉनर-बेंडिंग (पारंपरिक विधाओं की सीमाएं तोड़ने वाली) फिल्म होगी। सूत्र ने खुलासा किया है कि महावीर जैन द्वारा निर्मित और अभिषेक शर्मा की निर्देशन में बन रही एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म 'मंकीमैन' में जॉन अब्राहम अभिनय करेंगे। जल्द ही फिल्म का औपचारिक ऐलान भी किया जाएगा।

फिल्म मंकीमैन को लेकर कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि भारतीय सिनेमा में अब तक इस तरह की कोई फिल्म देखने को नहीं मिली है। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई जा रही है और इसे खास तौर पर भव्य थिएट्रिकल अनुभव के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसे निर्माता महावीर जैन द्वारा समर्थित किया गया है।

फिल्म मंकीमैन की कब शुरू होगी शूटिंग 

फिलहाल यह फिल्म गोपनीयता में रखी गई है और इसकी शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। जॉन अब्राहम, जो अब तक कई गहन और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं, इस समय रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं, जो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित है।

गरम मसाला के सीक्वल की हो रही तैयारी 

अभिषेक शर्मा फिलहाल अपने काम में व्यस्त हैं और खबरों की मानें तो वह अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी फिल्म ‘गरम मसाला’ का सीक्वल भी तैयार कर रहे हैं। महावीर जैन, जो भारतीय सिनेमा में बड़े पैमाने पर कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इस समय कार्तिक आर्यन के साथ एक और बड़े बजट की क्रिएचर कॉमेडी ‘नागजिल्ला’ का भी निर्माण कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी