जिमी शेरगिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जिमी शेरगिल के पिता थे उनकी एक्टिंग के खिलाफ, सालभर तक नहीं की थी बात

एक्टर जिमी शेरगिल का जन्म गोरखपुर में 3 दिसंबर 1970 को हुआ था। जिमी शेरगिल आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिमी बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स में शुमार हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल का जन्म गोरखपुर में 3 दिसंबर 1970 को हुआ था। जिमी शेरगिल आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिमी शेरगिल बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स में शुमार हैं। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। माचिस, मोहब्बतें, मेरे यार की शादी है, दिल विल प्यार व्यार, हम तुम, यादें, मुन्नाभाई एमबीबीएस, तनु वेड्स मनु जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय से जिमी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

जिमी शेरगिल अपने एक्टिंग के साथ अपने लुक्स और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्टल के दिनों में एक बार जिमी शेरगिल ने अपने बाल कटवा लिए थे। इसके बाद जिमी शेरगिल का परिवार खूब नाराज हुआ था। जिमी शेरगिल के पिता तो इतने नाराज हुए कि सालभर तक बेटे से बात नहीं की।

दरअसल, जिमी शेरगिल को हॉस्टल में पगड़ी को बार-बार धोने और पहनने में काफी परेशानी हुआ करती थी। जिमी शेरगिल सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए जिमी शेरगिल के पिता को उनकी ये हरकत पसंद नहीं आई थी। वहीं कहा जाता है कि जिमी के पिता उनकी एक्टिंग के भी खिलाफ थे। हालांकि, समय के साथ जिमी के पिता की नाराजगी खत्म हो गई। जिमी अब न केवल बड़े एक्टर हैं बल्कि शानदार प्रोड्यूसर भी हैं।

जिमी 20 साल की उम्र में अपने कजिन के घर दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। कजिन ने ही उनके लुक्स और उनके तौर-तरीके को देखकर उन्हें बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की सलाह दी। जिमी को भी यह बात अच्छी लगी और वह मायानगरी चले आए। मुंबई पहुंचकर उन्हें माचिस में काम करने का मोका मिला। इसके बाद जिमी कई शानदार फिल्मों में नजर आए।

जिमी शेरगिल ने साल 2001 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका पुरी के साथ शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम वीर है। शादी से पहले जिमी और प्रियंका ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। एक इंटरव्यू के दौरान जिमी ने खुलासा किया था कि वो अपनी शादी पर विदाई रोने लगे थे। बता दें कि जिमी एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ शानदार प्रोड्यूसर भी हैं।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड