माही विज और जय भानुशाली (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

तलाक के बाद भी जय-माही के रिश्ते में नहीं आयी खटास, सोशल मीडिया पर एक्स वाइफ का सपोर्ट करते दिखे एक्टर

Bigg Boss 20: माही विज ने तलाक के दौरान गुजारा भत्ता नहीं लेने के फैसले पर बात की। अब जय भानुशाली ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि माही और बेटी तारा के लिए उनका प्यार और सम्मान हमेशा बना रहेगा।

अपूर्वा नायक

Jay Bhanushali Supports Maahi Vij: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाली माही विज ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें माही ने काफी इमोशनल होकर इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने जय भानुशाली से किसी प्रकार की कोई एलिमनी नहीं ली है।

माही विज ने बिग बॉस में बताया कि तलाक के दौरान उन्होंने गुजारा भत्ता यानी एलिमनी लेने से इनकार कर दिया था। अब इस मामले में उनके एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने भी रिएक्ट किया है। जय अपनी एक्स वाइफ का सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं। जय ने माही को लेकर कहा कि अलग होने के बावजूद उनके बीच प्यार और सम्मान हमेशा बना रहेगा।

माही विज के फैसले पर जय भानुशाली ने किया रिएक्ट

माही विज की टीम ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शो की क्लिप शेयर की थी। इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। जय भानुशाली ने भी कमेंट करते हुए माही को भरोसा दिलाया कि मुश्किल समय में वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

जय ने लिखा कि मजबूत रहो माही। हम दोनों जानते हैं कि हम मुश्किल समय में हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे। पैसा कभी भी हमारे बीच न तो था और आगे भी कभी नहीं रहेगा। तुम और तारा हमेशा जीवन भर मेरी जिम्मेदारी रहोगी। शादी का स्टेटस तुम दोनों के लिए मेरे प्यार और सम्मान को कभी नहीं बदल सकता। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। उनके इस कमेंट में माही और बेटी तारा के प्रति प्यार और जिम्मेदारी का भाव नजर आया।

जय भानुशाली रिएक्शन

गुजारा भत्ता नहीं लेने के फैसले पर इमोशनल हुई थीं माही

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में माही विज ने अपनी सिंगल मदर की जर्नी और बेटी तारा की परवरिश से जुड़े अनुभव साझा किए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि तलाक की प्रोसेस के समय उन्होंने आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया था।

माही के अनुसार, जज ने उनसे चार बार एलिमनी लेने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह जानती हैं कि जय ने वह पैसा अपनी मेहनत से कमाया है। माही ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी के भविष्य को खुद संवारना चाहती हैं।

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा