Javed Akhtar On Border 2 Songs Controversy (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

'नए गाने बनाओ वर्ना...', जावेद अख्तर का खुलासा, बताया क्यों ठुकराया बॉर्डर 2 में गाने लिखने का ऑफर

Border 2 Songs Controversy: गीतकार जावेद अख्तर ने 'बॉर्डर 2' के गाने लिखने से मना कर दिया है। उन्होंने गानों को री-क्रिएट करने को 'रचनात्मक दिवालियापन' करार दिया है।

अनिल सिंह

Javed Akhtar On Border 2 Songs Controversy: भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित युद्ध फिल्म 'बॉर्डर' (1997) के सीक्वल 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन फिल्म के संगीत को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो गई कि आखिर 'बॉर्डर' की रूह कहे जाने वाले गीतकार जावेद अख्तर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा क्यों नहीं हैं। अब खुद जावेद अख्तर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और फिल्ममेकर्स की रचनात्मकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जब से 'बॉर्डर 2' के गानों के री-क्रिएटेड वर्जन सामने आए हैं, प्रशंसकों ने पुराने गानों की तुलना में इन्हें कमतर बताया है। कई लोगों ने मांग की कि जावेद अख्तर और अनु मलिक की जोड़ी को वापस लाया जाना चाहिए था। इस पर जावेद अख्तर ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्रस्ताव तो मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

"रचनात्मक दिवालियापन है री-मेक": जावेद अख्तर का तीखा प्रहार

जावेद अख्तर ने फिल्म के गानों को फिर से बनाने (Re-create) की परंपरा पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "फिल्ममेकर्स ने मुझसे लिखने के लिए संपर्क किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मुझे लगता है कि यह एक तरह का रचनात्मक दिवालियापन (Creative Bankruptcy) है। आपके पास एक पुराना गाना है जो पहले से ही बेहतरीन है, फिर उसमें कुछ जोड़कर उसे दोबारा क्यों बनाना? नए गाने बनाओ, वर्ना यह मान लो कि तुम उस स्तर का काम नहीं कर सकते।"

पुराने गानों पर निर्भरता पर उठाए सवाल

अख्तर ने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि जब 1997 में 'बॉर्डर' बनी थी, तब उनके पास 1964 की फिल्म 'हकीकत' के बेहतरीन गानों का विकल्प था, लेकिन उन्होंने कुछ नया करने का जोखिम उठाया। उन्होंने कहा, "री-क्रिएट करने की जरूरत क्या है? हमने 'बॉर्डर' के लिए बिल्कुल नए गाने लिखे और लोगों ने उन्हें बेहद प्यार दिया। जब आप एक नई फिल्म बना रहे हैं, तो नए गाने भी होने चाहिए। आप पिछले काम पर क्यों आश्रित हैं? इसका मतलब है कि आपने हार मान ली है।"

23 जनवरी को रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'

सनी देओल के नेतृत्व वाली 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के ट्रेलर और विजुअल्स को लेकर काफी चर्चा है, लेकिन संगीत के मामले में जावेद अख्तर की गैरमौजूदगी और गानों का 'री-मिक्स' होना फिल्म के लिए एक चुनौती बन सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या नई पीढ़ी इन री-क्रिएटेड गानों को वैसा ही प्यार देगी जैसा 'संदेशे आते हैं' को मिला था।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी