जैस्मिन सैंडलस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'ये हैं मेरे चौधरी साहब'... LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन

Jasmine Sandlas Engaged: फेमस पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर अचानक मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी संग सगाई का एलान करके लाखों फैंस को चौंका दिया।

यति सिंह

Jasmine Sandlas Engaged Mystery Man: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बेबाक और अपनी बुलंद आवाज के लिए पहचानी जाने वाली सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने चाहने वालों को एक ऐसा सरप्राइज दिया है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। दिल्ली में हो रहे अपने लाइव शो के दौरान उन्होंने अचानक अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा राज खोल दिया। इस धमाकेदार कॉन्सर्ट के बीच उन्होंने न सिर्फ अपनी सगाई का एलान किया, बल्कि अपने होने वाले हमसफर को पहली बार पूरी दुनिया के सामने भी ले आईं।

'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के पहले ही शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने इतिहास बना दिया। गानों की धुन पर थिरकती भीड़ उस वक्त दंग रह गई जब जैस्मिन ने बीच शो में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को आवाज देकर मंच पर बुला लिया। जैसे ही यह कपल स्टेज पर एक साथ खड़ा हुआ, पूरे ऑडिटोरियम में फैंस की चीखें और तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। जैस्मिन ने मुस्कुराते हुए अपनी उंगली में चमचमाती हुई एंगेजमेंट रिंग सबको दिखाई।

मिस्ट्री मैन को सामने देख झूम उठे सारे फैंस

स्टेज पर अपने होने वाले पति का हाथ थामकर जैस्मिन की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने बेहद प्यार भरे अंदाज में दर्शकों को चौधरी साहब के बारे में बताते हुए कहा कि आखिरकार उन्होंने अपने चौधरी साहब को सबके सामने बुला ही लिया है।

जैस्मिन आगे बताया कि यही वह शख्स हैं जिन्होंने उनकी उंगली में सगाई की यह अंगूठी पहनाई है। इसके बाद यह खूबसूरत कपल मंच पर ही एक-दूसरे के गले लग गया। दोनों ने जैस्मिन के ही मशहूर गाने 'लावां' पर बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस किया, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स इस जोड़ी का दीवाना हो गया।

टूटे दिल के दर्द से सगाई के खूबसूरत सफर तक

जैस्मिन सैंडलस पहले फेमस पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन उस प्यार का अंत ब्रेकअप के साथ हुआ था। जैस्मिन ने अतीत में कई बार खुलकर स्वीकार किया था।

गैरी संधू के साथ ब्रेकअप के बाद जैस्मिन बुरी तरह बिखर गई थीं और शराब के सहारे दिन काट रही थीं। हालांकि, समय के साथ उन्होंने खुद को संभाला और अब 40 वर्ष की उम्र में उनकी जिंदगी में प्यार का यह नया और बेहद खूबसूरत चैप्टर शुरू हुआ है।

ग्लैमरस लुक में किसी दुल्हन जैसी सजीं सुरों की मल्लिका

इस बेहद खास और ऐतिहासिक शाम को यादगार बनाने के लिए जैस्मिन का अंदाज भी देखने लायक था। उन्होंने सुनहरे रंग का बेहद खूबसूरत और भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ मैचिंग हैवी ज्वेलरी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी।

अपनी जादुई आवाज से 'सिप सिप', 'इल्लीगल वेपन' और 'यार ना मिले' जैसे एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर उन्होंने दर्शकों को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली के बाद अब उनका यह म्यूजिकल टूर मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है।

हाल ही में जैस्मीन ने फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए कई बेहतरीन और यादगार गाने गाए हैं। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ-साथ उनके गाए गाने 'शरारत' और 'मैं और तू' को संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया है।

इन सबमें सबसे ज्यादा पॉपुलर और चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के सुपरहिट ट्रैक 'जाइए सजना' को मिली है, जिस पर उनका लाइव परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर पहले भी काफी धूम मचा चुका है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी