जन्माष्टमी 2025 बॉलीवुड सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘गो गो गोविंदा’ से 'राधा कैसे...' तक गाने जन्माष्टमी पर लगाएंगे चार चांद, त्योहार का मजा होगा दोगुना

Janmashtami 2025: आज यानी 16 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के उन सॉन्ग्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिसके बिना जन्माष्टमी अधूरी लगती है।

स्नेहा मौर्या

Janmashtami 2025 Bollywood Song: आज यानी 16 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कृष्ण भक्ति में लीन लोग जगह-जगह झांकी, दही-हांडी और रासलीला के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस खास मौके पर अगर बॉलीवुड के हिट गाने शामिल न हों, तो जश्न अधूरा लगता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड के 6 सुपरहिट जन्माष्टमी स्पेशल गानों की लिस्ट, जो आपके त्योहार की मस्ती को दोगुना कर देंगे।

गो गो गोविंदा 

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड का गाना गो गो गोविंदा जन्माष्टमी के मौके पर सबसे ज्यादा सुना और गाया जाता है। सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा के एनर्जेटिक डांस मूव्स इस गाने को और भी खास बनाते हैं। दही-हांडी के माहौल में ये गाना लोगों के अंदर जोश भर देता है।

राधा कैसे ना जले 

आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया राधा कैसे ना जले जन्माष्टमी के लिए एकदम फिट है और इसमें राधा-कृष्ण की प्यारी नोकझोंक और भावनाओं का सुंदर चित्रण किया गया है, जो हर फैंस के दिल को छू लेता है।

मच गया शोर सारी नगरी में

अमिताभ बच्चन की फिल्म खुद्दार का ये क्लासिक गाना दही-हांडी कार्यक्रमों में हमेशा गूंजता है। इसकी धुन और बोल इतने जोशीले हैं कि भीड़ खुद-ब-खुद थिरकने लगती है। जन्माष्टमी के जश्न में इसका होना जरूरी है।

वो किसना है

अगर आप कृष्ण-राधा की रासलीला को महसूस करना चाहते हैं, तो किसना: द वारियर पोएट का ये गाना आपके लिए परफेक्ट है। इसके लिरिक्स और म्यूजिक में भक्ति और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

मैया यशोदा

सलमान खान स्टारर फिल्म हम साथ साथ हैं का ये गाना न सिर्फ बच्चों का बल्कि बड़ों का भी फेवरेट है। कृष्ण की बाल लीलाओं और मस्ती भरे माहौल को दर्शाने वाला ये ट्रैक जन्माष्टमी की रौनक बढ़ा देता है।

चांदी की डाल पर सोने का मोर

इसके अलावा सलमान खान और रानी मुखर्जी की फिल्म हैलो ब्रदर के गाने के बिना जन्माष्टमी अधूरी है। खास बात यह है कि इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है, और उनकी आवाज में इसका जादू और भी बढ़ जाता है। फिलहाल आप इन गानों को अपनी जन्माष्टमी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां