Janhvi Kapoor Obscene Photos: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पॉर्न साइट्स पर अपनी डीपफेक वीडियो और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर जान्हवी कपूर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची थी। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी 6884 आपत्तिजनक इंटरनेट लिंक को हटाने से इंकार कर दिया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने 552 यूआरएल को इंटरनेट से तुरंत हटाने का आदेश दिया है, जिसमें जान्हवी कपूर से जुड़ी बेहद अश्लील और यौन रूप से आपत्तिजनक कंटेट पाए गए हैं। जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने इसको लेकर कहा है कि 6884 लिंक अलग-अलग श्रेणियों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में सभी लिंक को एक ही आदेश के तहत हटाने का निर्देश देना उचित नहीं होगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने इस सुनवाई के दौरान जान्हवी कपूर के वकील को इंटरनेट पर मौजूद कंटेंट को 3 श्रेणियों में बांटने का निर्देश दिया है। इसमें विवादित इंटरनेट लिंक, सामाजिक माध्यम अकाउंट और बाकी डिजिटल कंटेंट जैसे कंटेंट की बात की गई है।
पहली श्रेणी में वो कंटेंट होगा, जो सीधे तौर पर अश्लील या यौन रूप से आपत्तिजनक है। दूसरी श्रेणी में वो कंटेंट होगा, जिसमें जान्हवी कपूर के पर्सनल राइट्स का सीधे तौर पर कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। तीसरी श्रेणी में वो कंटेंट शामिल होगा, जिसमें उनके नाम या फोटो का उपयोग कर गुड्स एंड सर्विसेज की सेल्स को इनडायरेक्टली बढ़ावा दिया जा रहा है।
जान्हवी कपूर ने करण जौहर के शो में इस बात का खुद खुलासा किया था कि जब वो 12-13 साल की थी, तब पहली बार सेक्शुअलाइज हुई थीं। जान्हवी ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस अनुभव से वो बचपन से वाकिफ है और इसने उन्हें लंबे समय तक परेशान भी किया है। जाह्नवी ने बताया कि वह कम उम्र में अपने माता-पिता के साथ एक कार्यक्रम में गई थीं। इसी दौरान पैपराजी ने उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक कीं। एक्ट्रेस के अनुसार, तस्वीरों को इस तरह लिया गया कि बाद में उनका गलत इस्तेमाल हुआ और वे एडल्ट कंटेंट वाली वेबसाइटों पर दिखाई देने लगीं।
जाह्नवी ने बताया कि इस घटना का असर उनकी स्कूल लाइफ पर भी पड़ा। उनके अनुसार, स्कूल के कुछ लड़के उन तस्वीरों को देखकर उनका मजाक उड़ाते थे। इतनी कम उम्र में इस तरह की स्थिति का सामना करना उनके लिए बेहद असहज और परेशान करने वाला अनुभव था।