जाह्नवी कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'बिजुरिया' गाने पर थिरकी जाह्नवी कपूर की तिकड़ी, ईशान और विशाल संग धमाकेदार डांस का VIDEO वायरल

Bijuriya Song: जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का पहला गाना 'बिजुरिया' रिलीज हो चुका है। इसी बीच वह इस गाने पर ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ थिरकती नजर आईं।

स्नेहा मौर्या

Janhvi Kapoor Upcoming Film: बॉलीवुड की उभरती स्टार जाह्नवी कपूर का नाम इन दिनों खूब सुर्खियों में है। लगातार हिट फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंस के जरिए एक्ट्रेस ने खुद को साबित किया है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'परम सुंदरी' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, वहीं अब उनकी अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की भी चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

ऐसे में इस फिल्म का पहला गाना 'बिजुरिया' रिलीज हो चुका है और इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। जाह्नवी ने हाल ही में इस गाने पर एक मजेदार वीडियो बनाया है, जिसमें उनके पुराने को-स्टार्स ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी शामिल हैं। वीडियो में तीनों 'बिजुरिया' गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जान्हवी की एनर्जी और दोनों को-स्टार्स के साथ की उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो को तेजी से वायरल कर दिया है।

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया मजेदार वीडियो

वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े नामों ने रिएक्ट किया। वरुण धवन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "शानदार।" इसके अलावा कई और सेलेब्रिटीज ने वीडियो को लाइक और कमेंट करके तारीफ की।

'बिजुरिया' गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने तैयार किया है, जबकि आवाज सोनू निगम और असेस कौर ने दी है। गाने के बोल भी सोनू निगम और तनिष्क बागची ने लिखे हैं। मूल रूप से यह गाना साल 1999 में रिलीज हुआ था और सोनू निगम के एलबम 'मौसम' का हिस्सा था। उस समय यह गाना बेहद पॉपुलर था और नब्बे के दशक का मस्तीभरा अंदाज दर्शकों को आज भी पसंद आता है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म के स्टार कास्ट

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। हालांकि, इस फिल्म के गाने और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और अब फैंस को फिल्म का इंतजार बेसब्री से है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज