पेद्दी की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई 'पेद्दी' की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट

Peddi Collection: 'पेद्दी' ने छठे दिन 6.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकडे में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 176.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सोनाली झा

Peddi Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से फिल्म ने लगातार दमदार कमाई करते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने कुल कमाई के मामले में मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

'पेद्दी' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद भी फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में लगातार मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन इसका कलेक्शन 29.10 करोड़ रुपये रहा। रविवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला और चौथे दिन इसने 32.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

वीकडे में कमाई पर पड़ा असर

वीकेंड खत्म होने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आना शुरू हो गई। पांचवें दिन यानी सोमवार को 'पेद्दी' ने 12.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि यह आंकड़ा भी काफी अच्छा माना गया, लेकिन मंगलवार को फिल्म की कमाई में और बड़ी गिरावट देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 6.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम दैनिक कमाई है। बावजूद इसके फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 176.37 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसकी सफलता को दर्शाता है।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया आकर्षण

4 जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वह एक ऐसे गांव के युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ अपने समुदाय का नेता भी है। फिल्म में जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की मजबूत कहानी, शानदार अभिनय और बड़े पैमाने पर फिल्मांकन ने दर्शकों को प्रभावित किया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में 'पेद्दी' 200 करोड़ क्लब में कब शामिल होती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता