Jana Nayagan X Review Day 1: तामिलनाडु के सीएम और सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फैंस को उनके लंबे इंतजार का फल अब मिल गया है। सेंसर बोर्ड के विवादों और रिलीज से पहले ही लीक की खबरों के बीच फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।
अपने सुपरस्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस में जमकर जोश देखा जा रहा है। जन नायकन को फैंस सिनेमाघरों में किसी त्योहार की तरह एंजॉय कर रहे हैं। फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार विजय थलापति को बड़े पर्दे पर देखने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। जन नायकन के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन और रिव्यूज की आंधी आ गई है। पूरे दक्षिण भारत में इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ गई है। हालांकि कई ऐसे भी लोग है, जिनके लिए सुपरस्टार विजय के फिल्मी करियर से विदाई लेना एक इमोनशल फीलिंग है। सुपरस्टार विजय इस फिल्म के बाद अपने फिल्मी करियर से विदाई लेकर पूरी तरीके से राजनीतिक करियर पर फोकस करना चाहते हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/2080108451490099206
विजय थलापति की इस फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में जल्दी ही एंट्री ले सकती है। अगर एडवांस टिकट बुकिंग की बात की जाए, तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 15-30 करोड़ रुपये की कमाई करने की बात कही जा रही है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ की कमाई कर सकती है।
https://twitter.com/iammoviebuff007/status/2080089638279217171
ये भी पढ़ें:- The Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
इस फिल्म में थलापति विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और ममिता बैजू जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन एच विनोद के द्वारा किया गया है। फिल्म के रिलीज के पहले उन्होंने इस फिल्म को लेकर बड़ी बात कही है।