रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में रजनीकांत का जलवा, ओपनिंग डे पर 140 करोड़ की कमाई का अनुमान

Jailer 2 Advance Booking: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी आंधी से सबको हैरान कर दिया है और वैश्विक एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई दर्ज की है।

यति सिंह
  • Highlights

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग में 140 करोड़ पार करने का दावा।

  • रिलीज डे पर 35 करोड़ की कमाई का अनुमान।

  • रजनीकांत के साथ विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी फिल्म में आएंगे नजर।

Rajinikanth Jailer 2 Advance Booking: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी किसी बड़े सुपरस्टार की फिल्म आती है, तो उसके फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। बात जब थलाइवा यानी रजनीकांत की हो, तो पागलपन का स्तर एक अलग ही मुकाम पर पहुंच जाता है। उनकी आने वाली फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता बनी हुई है।

देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इस प्रोजेक्ट की एडवांस बुकिंग के आंकड़े तेजी से ऊपर जा रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि यह फिल्म शुरुआती दिनों में ही कमाई के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी क्षमता रखती है।

वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग ने पार बड़ा आंकड़ा

फिल्म की प्री-बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे सच में हैरान करने वाले हैं। भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म जेलर 2 के टिकटों की एडवांस बुकिंग ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है और कुछ चुनिंदा विदेशी बाजारों में भी इसने शानदार शुरुआत की है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर एडवांस बुकिंग के जरिए 140 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस फिल्म को लेकर वह असीमित दीवानगी नजर नहीं आ रही है, जो साउथ सिनेमाप्रेमियों में देखने को मिलती है, लेकिन कुल मिलाकर वैश्विक मंच पर इसका प्रदर्शन बेहद मजबूत बना हुआ है।

पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने में जुटी पुलिस

खबरों के अनुसार फिल्म अपने पहले दिन देश भर में लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी। अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो साल 2025 में आई एक्टर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने एडवांस बुकिंग में 65 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी और तमिल सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं साल 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' के पहले पार्ट ने 48 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग दर्ज की थी। इन आंकड़ों को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि यह नई फिल्म दुनिया भर में शानदार ओपनिंग करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

स्टार कास्ट और डायरेक्शन से सजी है यह बड़ी सिनेमाई सौगात

नेल्सन दिलीप कुमार के डायेक्शन और सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म जेलर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म के कलाकारों की लिस्ट काफी लंबी और प्रभावशाली है।

जिसमें रजनीकांत के साथ विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक जैसे जाने-माने चेहरे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई