जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jagapathi Babu Reaction: जान्हवी कपूर के सपोर्ट में बोलें जगपति बाबू, कहा- 'उन्होंने निर्देशों का पालन किया'

Jagapathi Babu Reaction On Peddi Controversy: राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के ग्लैमरस रोल पर विवाद छिड़ गया है। सीनियर एक्टर जगपति बाबू ने एक्ट्रेस का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को फटकारा

यति सिंह

Jagapathi Babu Reaction Janhvi Kapoor Controversy: साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फेमस फिल्म 'पेड्डी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर छा रही है। दरअसल इस शानदार कामयाबी के बीच फिल्म एक बड़े विवाद के घेरे में आ गई है। बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के बेहद बोल्ड सीन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। कई लोग इस किरदार को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

फिल्म 'पेद्दी' रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के लुक को जमकर आलोचना हो रही है। इस बहस ने इतना तूल पकड़ लिया कि लोग पर्सनली तौर पर जान्हवी कपूर को निशाना बनाने लगे। इंटरनेट पर उनके खिलाफ तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। आलोचना का यह स्तर इतना बढ़ गया कि अब फिल्मी दुनिया के लोग भी हैरान हैं। एक युवा अभिनेत्री के लिए इस तरह की मानसिक प्रताड़ना वाकई चिंता की बात बन गया है।

सीनियर एक्टर जगपति बाबू ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म पेद्दी के विवाद को लेकर फिल्म में अप्पलासुरी का अहम किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता जगपति बाबू भी जाह्नवी के समर्थन में खुलकर सामने आए। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान में ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'किसी भी कलाकार को इस तरह मानसिक पीड़ा देना बिल्कुल गलत है। उनके अनुसार एक अभिनेत्री को उन रचनात्मक फैसलों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता जो पूरी तरह से निर्देशक के होते हैं।'

जगपति बाबू और जाह्नवी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

सेट पर क्या करती है एक अभिनेत्री

अनुभवी अभिनेता जगपति बाबू ने फिल्म बनाने की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि 'जब कोई कलाकार किसी प्रोजेक्ट के लिए अनुबंध साइन करता है, तो वह पूरी तरह निर्देशक के दृष्टिकोण पर भरोसा करता है। जाह्नवी ने खुद से किसी चीज के लिए दबाव नहीं डाला। उन्होंने सेट पर वही किया जो निर्देशक बुची बाबू सना ने उनसे करने को कहा था। जगपति बाबू ने दर्शकों से अपील की कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो वे फिल्म पेद्दी की कहानी  या दृश्यों पर टिप्पणी करें, न कि किसी कलाकार को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाएं।'

मेकर्स की माफी और बॉक्स ऑफिस की सुनामी

फिल्म पेद्दी के पूरे विवाद पर बढ़ते जन गुस्से को देखते हुए डायरेक्टर बुची बाबू सना ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सार्वजनिक रूप से उन दर्शकों से माफी मांगी है जिन्हें जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा से ठेस पहुंची थी। निर्देशक बुची बाबू सना ने सिनेमाघरों में चल रही फिल्म के विवादित दृश्यों में बदलाव करने का वादा भी किया है। लेकिन चर्चा है कि वे सीन अभी भी पर्दे पर दिख रहे हैं। वैसे इन विवादों का फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म 'पेद्दी' ने सिर्फ कुछ ही दिनों में दुनिया भर में 248 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग