जैकलीन फर्नांडिस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez Horror Film: जैकलीन फर्नांडिस ने साइन की नई हॉरर फिल्म, टीजर और गाने की शूटिंग पूरी

Jacqueline Fernandez Film: जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही एक नई हॉरर फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टीजर और एक गाना शूट किया जा चुका है, जबकि मुख्य शूटिंग इस महीने के अंत तक शुरू होगी।

सोनाली झा

Jacqueline Fernandez Upcoming Film: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि वह पहले भी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ और ब्रिटिश फिल्म ‘डेफिनेशन ऑफ फियर’ में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार वह एक फुल-फ्लेज हॉरर फिल्म का हिस्सा बनी हैं। हाल के वर्षों में हॉरर फिल्मों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और दर्शक भी इस जॉनर की फिल्मों को खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में जैकलीन का यह नया प्रोजेक्ट चर्चा का विषय बन गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में थीं जो उन्हें हॉरर जॉनर में कुछ अलग करने का मौका दे सके। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ डराने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें इमोशनल कहानी और दमदार संगीत का भी खास तड़का देखने को मिलेगा।

अभी तय नहीं हुआ फिल्म का नाम

फिलहाल फिल्म का आधिकारिक टाइटल सामने नहीं आया है। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में जैकलीन के साथ दो मेल लीड कलाकार भी नजर आएंगे और उनकी कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि इन कलाकारों के नाम अभी गोपनीय रखे गए हैं। फिल्म को निर्माता ख्याति मदान प्रोड्यूस कर रही हैं। वहीं निर्देशक और अन्य कलाकारों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

टीजर और गाने की शूटिंग हो चुकी है पूरी

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसका टीजर फिल्माया जा चुका है। इसके अलावा फिल्म का एक गाना भी शूट कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने के अंत तक मेकर्स फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी यानी मुख्य शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी और जानकारियां भी सामने आ सकती हैं, जिनमें इसका नाम और बाकी कलाकारों की घोषणा शामिल होगी।

वेलकम टू द जंगल का भी इंतजार

वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी आगामी मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर भी चर्चा में हैं। यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पटानी जैसे कई सितारे नजर आएंगे। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z