ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अभिषेक संग ब्रेकअप के बाद ईशा मालवीय ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब फीलिंग्स...

Isha Malviya Interview: ईशा मालवीय ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार संग फिर से काम करने पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि अब उनके बीच कोई फीलिंग नहीं बची है, सबकुछ नॉर्मल हो चुका है।

स्नेहा मौर्या

Pati Patni Aur Panga Show: टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा मालवीय और अभिनेता अभिषेक कुमार की लव स्टोरी कभी छोटे पर्दे की चर्चित कहानियों में से एक थी। दोनों के बीच गहरा प्यार था, लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। हालांकि, ब्रेकअप के बावजूद दोनों के बीच एक सम्मानजनक और पेशेवर रिश्ता अब भी कायम है।

ईशा और अभिषेक को पहले रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में साथ देखा गया था, और अब यह जोड़ी फिर से ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रही है। हाल ही में ईशा मालवीय ने मनीषा रानी के यूट्यूब शो में शिरकत की, जहां उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक के साथ दोबारा काम करने पर खुलकर बात की।

ईशा ने अपने ब्रेकअप पर दिया रिएक्शन

मनीषा ने जब उनसे पूछा कि क्या ब्रेकअप के बाद फिर से अभिषेक संग काम करने पर पुरानी फीलिंग्स लौट आईं, तो ईशा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “मुझे लगता है कि अगर हमें साथ काम करने के इतने ऑफर मिल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि लोग हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद करते हैं। लेकिन सच कहूं तो मेरी फीलिंग्स अब खत्म हो चुकी हैं... गेम ओवर।”

ईशा ने आगे बताया कि शुरुआत में उन्होंने ‘लाफ्टर शेफ्स’ के ऑफर को ठुकरा दिया था, क्योंकि वह अभिषेक के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “मैंने लगभग डेढ़ साल तक इस शो को इसलिए नहीं किया, क्योंकि मुझे लगा कि मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहती। लेकिन फिर एहसास हुआ कि एक एक्टर के तौर पर मैं कब तक भागती रहूंगी। आखिरकार मुझे इस सिचुएशन का सामना करना ही होगा।”

अभिषेक संग बॉन्ड को लेकर कही ये बात

ईशा का मानना है कि अब उनके और अभिषेक के बीच एक मजबूत प्रोफेशनल बॉन्ड है। उन्होंने कहा,“हम दोनों अब परिपक्व हो चुके हैं। जो भी हुआ, वो अतीत है। अब हम सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और फैंस को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”ईशा मालवीय की ये साफगोई और पेशेवर रवैया उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी परिपक्वता और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान