मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का उड़ाया मजाक, जज और कॉमेडियन पर भड़के फैंस

दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक उडाते हुए कॉमेडियन नजर आई हैं। कॉमेडियन का नाम बंटी बनर्जी है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में मजाक उड़ाया गया है दीपिका के फैंस कॉमेडियन की हरकत से नाराज नजर आ रहे हैं। 

अनिल सिंह

मुंबई: दीपिका पादुकोण हाल ही में मां बनी है और इससे पहले ही वह अपने डिप्रेशन के बारे में बात कर चुकी हैं। अब उनके डिप्रेशन को लेकर बंटी बनर्जी नाम की कॉमेडियन ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में मजाक उड़ाया है। जिस पर दीपिका पादुकोण के फैंस भड़क उठे हैं और बंटी बनर्जी के खिलाफ अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दीपिका के फैंस शो में बैठे जजों के पैनल से भी नाराज हैं, क्योंकि सभी जज वहां दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक उड़ाए जाने पर हंसते हुए नजर आए थे।

'इंडियाज गॉट लेटेंट'समय रैना का कॉमेडी शो है, जो उन्होंने अमेरिकी पॉडकास्ट शो से इंस्पायर होकर बनाया है। यह शो इस समय चर्चा में आ गया है। दरअसल बंटी बनर्जी नाम की एक कॉमेडियन ने शो में दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक उड़ाया है। वह इस दौरान कहते हुए नजर आए हैं दीपिका हाल ही में मां बनी हैं, है ना। बढ़िया है, अब उन्हें पता चला होगा कि डिप्रेशन असल में क्या होता है। बनर्जी का इतना कहना था कि जजों से लेकर दर्शन सभी हंसने लगे।

बनती बनर्जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन का मजाक नहीं उड़ा रही है और उन्होंने कहा फिर असल में वह उसी का मजाक उड़ा रही हैं। अब उन्हें पता चला होगा जब उनकी नींद टूट जाती है और बच्चा रात के 3 बजे जाग जाता है और पॉटी खाना चाहता है या कैसे भी खेलना चाहता है।

सोशल मीडिया पर बंटी बनर्जी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए नजर आए हैं। एक ने लिखा है कि सभी इस तरह के घटिया मजाक पर ताली बजा रहे हैं, हंस रहे हैं। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा कि इस फ्रेम में दिख रहे हर व्यक्ति को खुद पर शर्म आनी चाहिए, डिप्रेशन की कोई कैटेगरी नहीं होती, यह मूर्खतापूर्ण रवैया है। यह शर्मनाक है और लोगों को यह मजेदार लग रहा है। हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव