इंडियाज गॉट लेटेंट 2 और धुरंधर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे

Indias Got Latent 2 Views: ऑरमैक्स की मिड-ईयर रिपोर्ट के मुताबिक समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ 38.5 मिलियन व्यूज के साथ 2026 का सबसे ज्यादा देखा गया OTT कंटेंट बन गया है।

सोनाली झा

Indias Got Latent 2 And Dhurandhar Views: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। हाल ही में जारी ऑरमैक्स मीडिया की मिड-ईयर रिपोर्ट के मुताबिक, यह शो साल 2026 का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ओटीटी कंटेंट बन गया है। खास बात यह है कि इसने रणवीर सिंह की चर्चित स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर' को भी व्यूअरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को अब तक करीब 38.5 मिलियन (3.85 करोड़) व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ यह 2026 की सबसे ज्यादा बिंज-वॉच की जाने वाली ओटीटी पेशकश बन गई है। रिपोर्ट में समय रैना का स्टैंडअप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' भी शामिल है। इस शो में समय ने अपने करियर, निजी जिंदगी और विवादों के बाद के अनुभवों को साझा किया है। इसे भी लगभग 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) व्यूज मिले हैं।

धुरंधर दूसरे स्थान पर

रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' को ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 35.2 मिलियन (3.52 करोड़) व्यूज मिले हैं। वहीं इसके दूसरे भाग 'धुरंधर: द रिवेंज' को करीब 27.8 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए। फिल्म को जियोहॉटस्टार और नेटफ्लिक्स दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

इन फिल्मों और शोज को भी मिली जगह

ऑरमैक्स की सूची में कई चर्चित वेब सीरीज, फिल्में और रियलिटी शो भी शामिल हैं। इनमें 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी', प्रभास की 'द राजा साब', जियोहॉटस्टार की वेब सीरीज 'चिरैया', इमरान हाशमी की 'टास्करी: द स्मगलर्स वेब', 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3', विजय वर्मा की 'मटका किंग' और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' जैसी कई लोकप्रिय रिलीज शामिल हैं।

20 जून से शुरू हुआ था दूसरा सीजन

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की स्ट्रीमिंग 20 जून 2026 से शुरू हुई थी। शो के प्रीमियर एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट जज के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद शो में चंदन प्रभाकर, हर्ष लिंबाचिया, किकू शारदा समेत कई चर्चित कलाकार भी दिखाई दिए। अपने अनोखे फॉर्मेट, हास्य और अलग-अलग तरह के टैलेंट को मंच देने की वजह से यह शो लगातार दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत