देवोलीना भट्टाचार्जी और अंकिता लोखंडे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

देवोलीना भट्टाचार्जी से दिव्यांका त्रिपाठी तक, टीवी एक्ट्रेसेस ने आजादी के दिन दिए दिल छू लेने वाले संदेश

TV Celebs Independence Day: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। देवोलीना भट्टाचार्जी, सुरभि ज्योति और अंकिता लोखंडे ने भी खास संदेश दिए।

सोनाली झा
Independence Day 2026: आज 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आम लोगों के साथ टीवी और मनोरंजन जगत के सितारे भी देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी, देबिना बनर्जी, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि ज्योति और अंकिता लोखंडे समेत कई टीवी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आजादी के इस पर्व को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
देबिना बनर्जी ने अपनी बेटियों के साथ एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बेटियों के लिए ऐसे भारत की कल्पना की, जहां वे बिना किसी डर के अपनी जिंदगी जी सकें और अपने सपनों को पूरा कर सकें। उनका संदेश महिलाओं और बेटियों की आजादी और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित रहा।
सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आजादी सिर्फ विरासत में मिली स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, मजबूत और दयालु भारत बनाने की जिम्मेदारी भी है।
अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। टीवी सितारों के इन संदेशों में देशप्रेम के साथ-साथ बेहतर और निडर भारत की उम्मीद भी नजर आई। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी इन पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सितारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी एक AI-जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह तिरंगा फहराती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने संदेश में विचारों की आजादी, सपने देखने, सवाल पूछने और अपनी पहचान खुद चुनने के अधिकार की बात की। अभिनेत्री ने कहा कि आजादी केवल विरासत में मिली चीज नहीं, बल्कि इसे हर दिन जीने का हक भी है।
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बेटे को गोद में लेकर ‘वंदे मातरम’ गाती नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। उन्होंने तिरंगे को देश का गर्व, पहचान और ताकत बताते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें