हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

यश की 'टॉक्सिक' का पहला शो देखने पहुंचीं हुमा कुरैशी, थिएटर पहुंचने से पहले एक्ट्रेस ने किया ये काम

Huma Qureshi Toxic Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी मुंबई के एक थियेटर में फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला शो देखने पहुंचीं, जहां उनका सिनेमाघर के बाहर कैमरे के सामने पोज देने का वीडियो वायरल हो गया है।

यति सिंह

Huma Qureshi Theatre Visit: साउथ सिनेमा के स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' आज देशभर के थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर सुबह से ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ सिनेमाघरों के बाहर अपनी खुशी का जश्न मना रहे हैं। इसी भारी क्रेज और सेलिब्रेशन के बीच मुंबई के एक सिनेमाघर के बाहर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आईं। वह अपनी ही फिल्म का पहला शो दर्शकों के साथ देखने पहुंची थीं। थिएटर में एंट्री करने से ठीक पहले उनके अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सिनेमाघर के बाहर हुमा कुरैशी के ग्लैमरस अंदाज ने खींचा ध्यान

मुंबई के मल्टीप्लेक्स के बाहर जैसे ही हुमा कुरैशी की गाड़ी रुकी, वहां मौजूद पैपराजी और फैंस में हलचल मच गई। सुबह-सुबह फिल्म का पहला दिन पहला शो देखने पहुंचीं हुमा ने सिनेमाघर के अंदर जाने से पहले कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। उन्होंने इस दौरान काले और सफेद रंग की एक बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। अपने ग्लैमरस लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने स्टाइलिस ब्लैक चश्मे लगा रखे थे। चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और क्रेज के साथ हुमा काफी खुश नजर आ रही थीं।

4 साल बाद यश की वापसी और फिल्म में हुमा का किरदार

फिल्म टॉक्सिक के जरिए साउथ स्टार यश करीब 4 साल लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले यश साल 2022 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' में नजर आए थे। डायरेक्टर गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस बड़े बजट की फिल्म में हुमा कुरैशी ने एलिजाबेथ नाम की एक शांत और गरिमामयी महिला की भूमिका निभाई है। फिल्म की स्टारकास्ट में यश और हुमा के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया

थियेटर्स के बाहर जहां यश के फैंस जश्न मना रहे हैं, वहीं पहला शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म टॉक्सिक का विजुअल एक्सपीरियंस, डार्क थीम, बैकग्राउंड स्कोर और यश का अंदाज बहुत पसंद आया है और वे इसे बड़े पर्दे का अद्भुत अनुभव बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने फिल्म की रफ्तार को धीमा बताते हुए निराशा भी जताई है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें