वॉर 2 के शूटिंग सेट पर एक्सीडेंट, सॉन्ग रिहर्सल करते ऋतिक रोशन के पैर में लगी चोट 
मनोरंजन

Hrithik Roshan Injured: ऋतिक रोशन हुए जख्मी, वॉर 2 के सेट पर एक्सीडेंट, रोकी गयी फिल्म की शूटिंग

Hrithik Roshan Injured At War 2 Shooting Set: फिल्म वॉर 2 के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग सेट पर ऋतिक रोशन जख्मी हुए हैं उनके पैर में चोट लगी है और उन्हें एक महीने आराम की सलाह दी गई है।

अनिल सिंह

Hrithik Roshan Injured: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन अपकमिंग फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दर्शक इस बहुचर्चित फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म के शूटिंग सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। ऋतिक रोशन जख्मी हो गए हैं। गीत के रिहर्सल के समय उनके पैर में चोट लग गई है। हादसे के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें एक महीना बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। शूटिंग रुक गई है। ऐसे में फिल्म के पोस्टपोन होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक एनर्जी से भरे सॉन्ग का लिए रिहर्सल कर रहे थे, उस दौरान पैर फिसलने की वजह से अचानक ऋतिक रोशन के पैर में चोट लग गई है। डॉक्टरों ने उन्हें चार हफ्ते आराम करने की सलाह दी है ताकि गंभीर समस्या से बच सके। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है की फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। ऐसे में अब दर्शकों और चाहने वालों के मन में यह सवाल भी उठ रहा होगा कि क्या इससे फिल्म पोस्टपोन होगी? क्या उसकी रिलीजिंग डेट पर इसका कोई असर पड़ेगा? यह सब आने वाले वक्त में पता चलेगा। क्योंकि फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी इस बारे में कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बताया गया कि जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन ने गाने के रिहर्सल के समय कड़ी मेहनत की और एक एक्शन सीन के दौरान ऋतिक रोशन के पैर में चोट लग गई है। पैर में लगी चोट छोटी है। लेकिन डॉक्टर ने हिदायत के लिए उन्हें एक महीने आराम की सलाह दी है। खबर यह भी है कि अब इस गाने की शूटिंग मई में की जाएगी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है। इस मामूली रुकावट की वजह से फिल्म की रिलीजिंग डेट पोस्टपोन नहीं होगी यह भी कहा जा रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि 14 अगस्त 2025 को अपने निर्धारित समय पर यह फिल्म रिलीज होगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी