ऋतिक रोशन से ना मिल पाने की वजह से फूटा फैन का गुस्सा 
मनोरंजन

Hrithik Roshan Fan: सवा लाख रुपया खर्च करके भी ऋतिक रोशन से नहीं मिला पाया फैन, फूटा गुस्सा

Hrithik Roshan Fan On Dallas Tour: ऋतिक रोशन के फैंस ने डलास में आयोजित कार्यक्रम की कड़ी निंदा की है। फैन का गुस्सा ऋतिक रोशन से ना मिल पाने की वजह से फूटा है, फैन ने उनसे मिलने के लिए सवा लाख रुपए की टिकट खरीदी थी।

अनिल सिंह

Hrithik Roshan Fan: ऋतिक रोशन से उनके फैंस मिलना चाहते हैं, उनके साथ फोटो लेना चाहते हैं, वह भारत में हों या किसी और देश में, अमेरिका के एक फैन ने उनसे मिलने के लिए करीब सवा लाख रुपए की टिकट खरीदी और उसे उनसे मिलने नहीं दिया गया। इस वजह से फैन ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर व्यक्त की है, ऋतिक रोशन इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। शनिवार 5 अप्रैल को अमेरिका स्थित टेक्सास के डलास में एक फैन मीट एंड ग्रीट का आयोजन रखा गया था, जिसमें एक्टर शामिल हुए, हालांकि वहां आए फैंस का अनुभव अच्छा नहीं रहा, क्योंकि ऋतिक रोशन से मिलवाने के नाम पर तगड़ी फीस वाली टिकट फैंस से खरीदवाई गई थी, लेकिन फैंस को ऋतिक रोशन से मिलने का मौका नहीं दिया गया, इस वजह से फैंस नाराज नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन का फैन मीट कार्यक्रम एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने होस्ट किया था, एक्टर ने यहां अपने प्रशंसकों के लिए डांस भी किया। हालांकि कुछ फैंस को यह उम्मीद थी की 1.2 लाख रुपए खर्च करने के बाद उन्हें एक्टर से मिलने दिया जाएगा। अब इंटरनेट पर फैंस की शिकायत वाला पोस्ट वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि एक्टर ने उनके साथ फोटो लेने से मना कर दिया। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 1500 डॉलर के साथ जनरल एडमिशन फीस दी और मुझे एक फोटो भी नहीं मिली, उन्होंने मीट एंड ग्रीट के आधे लोगों के साथ फोटो लेने से मना कर दिया। भले ही हमने इतना पैसा खर्च किया, लेकिन हमें खाली हाथ वापस जाना पड़ा। हम इसके लिए दो घंटे लाइन में इंतजार कर रहे थे।

Another poorly managed concert overseas - this time with Hrithik in Dallas byu/PandaReal_1234 inBollyBlindsNGossip

फैन ने लिखा है कि ऋतिक रोशन के साथ स्टेज फॉर्म परफॉर्म करने के लिए वो एक्साइटेड थे लेकिन उन्हें धक्का देकर दूर हटा दिया गया। वह यह देखकर दंग रह गए की एक्टर से मिलने आए लोगों को परमिशन ही नहीं मिली, वह रोने लगे, फैन ने बताया कि उनके करीब 10 साल के बच्चे थे, जो एक्टर से मिलने के लिए रोते हुए नजर आए, लेकिन आयोजकों ने वैसा कुछ भी नहीं किया जिसकी उम्मीद उन बच्चों ने पाल रखी थी, ऋतिक रोशन बच्चे और युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं, कृष की भूमिका निभाने के बाद खासकर वह बच्चों में बेहद ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए