द ओडिसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )  
मनोरंजन

The Odyssey BO Collection: भारत में 17.40 करोड़ की दमदार ओपनिंग, बनी 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर

The Odyssey Box Office Collection India: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

अपूर्वा नायक

The Odyssey Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड के सबसे मशहूर और ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ओडिसी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म के प्रीमियर क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड खुद मुंबई आए थे।

द ओडिसी एक माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म है, जो 17 जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इंडियन फैंस बेसब्री से इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे थे। रिलीज के पहले ही आईमैक्स स्क्रीन पर फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड बना लिए थे और महंगे होने के बाद भी टिकट तेजी से बिके थे। इन रिकॉर्ड्स के बदौलत पहले ही दिन फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई।

पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी ने भारत में पहले दिन लगभग 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म देशभर में करीब 8,400 शो में प्रदर्शित हुई।

सबसे ज्यादा कमाई इसके इंग्लिश एडिशन से हुई, जिसने लगभग 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं हिंदी एडिशन ने पहले दिन करीब 1.90 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 20.76 करोड़ रुपये रहा।

2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग

इस शानदार शुरुआत के साथ 'द ओडिसी' ने भारत में साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'द डेविल वेयर्स प्राडा 2' के पास था, जिसने पहले दिन लगभग 5.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। नोलन की फिल्म ने इस आंकड़े को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

भारत में 2026 की टॉप हॉलीवुड ओपनिंग फिल्में (नेट कलेक्शन) कमाई (करोड़ रुपये)
द ओडिसी 17.40
द डेविल वेयर्स प्राडा 2 5.50
माइकल 5.40
ईविल डेड बर्न 3.24
डिस्क्लोजर डे 1.80
ऑब्सेशन 1.75

स्टारकास्ट और रिलीज डिटेल्स

'द ओडिसी' में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और लुपिता न्योंगो जैसे कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'A' सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 172 मिनट 33 सेकंड (करीब 2 घंटे 52 मिनट) है। भारत में इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म कई अन्य भाषाओं में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई

पहले दिन की मजबूत शुरुआत और दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिव्यू को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 'द ओडिसी' वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रख सकती है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म शुरुआती सप्ताहांत में कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें