हिना खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कैंसर से लड़ रहीं हिना खान ने दो चोटियां में शेयर की सेल्फी, बोलीं- छोटी-छोटी खुशियों से मिला बड़ा सुकून

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह फनी पोज देती नजर आ रही हैं। इनमें वह अपने बालों में दो चोटियां बनाई हुई हैं और अब इन फोटोज पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और करियर दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर वो अपने नए शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी मजबूती से लड़ रही हैं। इन सबके बीच हिना ने अपने फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हिना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह नाइट सूट में नजर आ रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों की खास बात है उनकी हेयरस्टाइल। हिना ने करीब डेढ़ साल बाद अपने बालों में दो चोटियां बनाई हैं और इस पल को उन्होंने ‘छोटी-सी लेकिन बेहद प्यारी खुशी’ बताया है। हिना ने कैप्शन में लिखा- "डेढ़ साल बाद अपने बालों को पिगटेल में बांधा… बता नहीं सकती ये खुशी, मुझे वो हेयर फ्लिप बहुत याद आया। इंतजार कर रही हूं, एक दिन फिर से वो होगा… छोटी-छोटी खुशियां।"

बता दें कि हिना खान को कुछ वक्त पहले ब्रेस्ट कैंसर डाइग्नोज़ हुआ था, जिसके इलाज के दौरान उन्हें अपने बाल कटवाने पड़े थे। इसके बाद से वह अधिकतर समय विग में ही नजर आती थीं। लेकिन अब जब उनके अपने बाल थोड़े बढ़े हैं, तो उन्होंने दो चोटियां बनाकर फैंस के साथ ये खुशी शेयर की है। तस्वीरों में हिना बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रही हैं। उन्होंने कुछ फनी सेल्फीज भी शेयर कीं, जिनमें उनकी चुलबुली अंदाज लोगों को खूब भा रही है।

हिना की ये तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल भी हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपके चेहरे की मुस्कान हमारे लिए प्रेरणा है।" वहीं एक अन्य ने कहा, "आपका जज्बा काबिल-ए-तारीफ है, जल्दी ठीक हो जाइए।"

हिना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उन्होंने परिवार की मौजूदगी में सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की। अब हिना प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करते हुए एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हैं।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख