हिना खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

वायरल होते ही हिना खान ने डिलीट कर दिया वेडिंग वीडियो, पति रॉकी जायसवाल से किया था प्यार का इजहार

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपनी शादी का एक इमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। लेकिन इस वीडियो को हिना ने बाद में डिलीट कर दिया है। हालांकि, फैन्स ने इसे पहले ही इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम पार्टनर रॉकी जायसवाल के साथ चुपचाप रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। दोनों ने निजी समारोह में एक-दूसरे का हाथ थाम लिया, जिसमें परिवार के कुछ करीबी सदस्य ही मौजूद रहे। इस खास मौके की जानकारी तब सामने आई जब हिना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, शादी के दो दिन बाद हिना ने एक बेहद इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो और रॉकी एक-दूसरे के लिए अपने जज़्बात बयां करते नजर आ रहे थे। हालांकि अब इस वीडियो को हिना ने डिलीट कर दिया है, लेकिन फैन्स ने इसे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

हिना खान ने शेयर वीडियो में कही ये बात वीडियो में हिना खान दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्टेज पर माइक थामते हुए कहा, "मैं कोई शपथ नहीं ले रही, ये एक एहसास है। एक इमोशन है। प्यार पाना तो खूबसूरत होता है, लेकिन एक औरत को उसके हर डर, हर कमजोरी और हर अनिश्चितता के साथ अपनाना, ये दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है।"

इसके बाद रॉकी जायसवाल ने भी अपनी फीलिंग्स सबके सामने रखीं। उन्होंने हिना को अपना सबकुछ बताते हुए कहा, "ये सिर्फ मेरी दुनिया नहीं, मेरी आत्मा है। मेरी धड़कन है। जब ये हंसती है, तभी दुनिया की हर चीज़ ठीक लगती है। इसलिए मैं चाहता हूं कि ये हमेशा मुस्कुराती रहे।"

वायरल वीडियो में हिना ने किया था प्यार का इजहार

वीडियो के अंत में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और "आई लव यू" कहकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। इस दौरान हिना की मां भावुक हो जाती हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी खुशियों में डूबे नजर आते हैं।

हिना और रॉकी की शादी को लेकर उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। यह शादी भले ही सादगी से हुई हो, लेकिन दोनों के प्यार और इमोशंस ने इसे बेहद खास बना दिया है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए