फिल्म ‘कर्ज’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

17 साल बाद भी बरकरार 'कर्ज' का जादू, हिमेश-उर्मिला के ‘तंदूरी नाइट्स’ ने फिर मचाया धमाल

Karz Movies: बॉलीवुड एक्टर हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘कर्ज’ ने पूरे 17 साल किए। इस खास मौके पर टी-सीरीज ने 'तंदूरी नाइट्स' का वीडियो शेयर किया और पुराने दिनों की यादें ताजा कीं।

स्नेहा मौर्या

Himesh Reshammiya Karz Movie: बॉलीवुड में कई फिल्में होती हैं जिनका समय बीत जाने के बाद भी उनके गाने हमेशा याद रहते हैं। ऐसी ही एक फिल्म मशहूर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘कर्ज’ ने शुक्रवार को रिलीज के 17 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर टी-सीरीज ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को पुराने दिनों की याद दिलाई और फिल्म के गानों का जादू फिर से जीवंत किया।

टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मशहूर गाने ‘तंदूरी नाइट्स’ का एक क्लिप शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “कर्ज के गानों का जादू 17 साल बाद भी बरकरार है।”

हिमेश रेशमिया ने गाने में दिया था अपनी आवाज

‘तंदूरी नाइट्स’ गीत को हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल समीर ने लिखे, जबकि संगीत की जिम्मेदारी खुद हिमेश रेशमिया ने संभाली थी। अपने ऊर्जावान म्यूजिक और आकर्षक बीट्स के कारण यह गाना आज भी युवाओं और संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

फिल्म ‘कर्ज’ का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था और इसे 17 अक्टूबर 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर के अलावा डिनो मोरिया भी प्रमुख भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1980 में आई ऋषि कपूर और सिमी गरेवाल अभिनीत ‘कर्ज’ की रीमेक थी।

मूल फिल्म के समय कहानी और संगीत के बावजूद दर्शकों के बीच खास जगह नहीं बना पाई थी। बताया जाता है कि फिल्म के फ्लॉप होने के कारण ऋषि कपूर कुछ समय के लिए डिप्रेशन में चले गए थे। 2008 के रीमेक ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाया, लेकिन गाने आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं।

उर्मिला मातोंडकर ने ऐसे शुरू किया था करियर

इसके बाद उर्मिला मातोंडकर ने बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में काम कम कर दिया और साल 2011 से टीवी रियलिटी शोज को जज करना शुरू किया। वहीं, फिल्म के संगीत और हिमेश रेशमिया की आवाज आज भी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करती है। हालांकि, ‘कर्ज’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही, लेकिन इसके गाने और कलाकारों की छवि आज भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाए हुए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें