धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा पर हेमा मालिनी ने किया रिएक्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

धर्मेंद्र की अलग-अलग प्रार्थना सभाओं पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Hema Malini Interview: धर्मेंद्र की अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर उठी चर्चाओं पर हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने देओल परिवार से अनबन की अफवाहों को सिरे से खारिज किया।

स्नेहा मौर्या

Hema Malini On Dharmendra Separate Prayer Meet: दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। खासतौर पर अलग-अलग जगहों पर आयोजित प्रार्थना सभाओं को लेकर यह कयास लगाए जाने लगे कि देओल परिवार और हेमा मालिनी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब इन तमाम अटकलों पर खुद हेमा मालिनी ने खुलकर बात की है और सच्चाई सामने रखी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने साफ कहा कि यह उनका निजी पारिवारिक मामला था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर पर प्रार्थना सभा इसलिए रखी क्योंकि उनके सहयोगी और करीबी लोग अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हैं। इसके अलावा दिल्ली में प्रार्थना सभा रखने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े होने के कारण उनके लिए वहां यह आयोजन करना जरूरी था। मथुरा, जो उनका निर्वाचन क्षेत्र है, वहां भी धर्मेंद्र के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए वहां भी प्रार्थना सभा रखी गई।

हेमा मालिनी ने कहा, “मैंने जो किया, उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। हमने आपस में बात की थी और सब कुछ आपसी सहमति से हुआ।”

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में शामिल हुई थीं कई बड़ी हस्तियां

देओल परिवार की ओर से मुंबई में आयोजित प्रार्थना सभा में सलमान खान, रेखा, विद्या बालन, ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई फिल्मी सितारे मौजूद थे। वहीं दिल्ली में हुई प्रार्थना सभा में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, ओम बिरला, कंगना रनौत और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी।

प्रकाश कौर और सनी-बॉबी से अनबन की खबरों पर विराम

इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बेटों सनी देओल व बॉबी देओल से अनबन की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा, “सब कुछ ठीक है। लोग बेवजह चिंता कर रहे हैं कि दो परिवार हैं तो क्या होगा। हम सभी एक साथ हैं और सब सामान्य है।”

90वां जन्मदिन मनाने की थी तैयारी

हेमा मालिनी ने भावुक होते हुए बताया कि पूरा परिवार धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन की तैयारियों में जुटा हुआ था। वे सभी उम्मीद कर रहे थे कि धर्मेंद्र स्वस्थ होकर परिवार के साथ यह खास दिन मनाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रहते हुए भी धर्मेंद्र उनसे बातचीत कर रहे थे और उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दी थीं।

इस गहरे दुख से उबरते हुए हेमा मालिनी अब दोबारा काम पर लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि वे मथुरा जाएंगी, अपने शो और परफॉर्मेंस शुरू करेंगी। उनके मुताबिक, यही चीज धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा खुश करती।

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, जल्द होगा CEO का ऐलान

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल