हेमा मालिनी का गाना ‘भागी रे भागी बृजबाला’ (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Holi Special Story: बेबी बंप छुपाकर हेमा मालिनी ने किया डांस, शूट के कुछ दिन बाद हुआ था ईशा देओल का जन्म

Hema Malini Pregnancy Shoot: होली 2026 के मौके पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का फिल्म राजपूत का गाना ‘भागी रे भागी बृजबाला’ फिर चर्चा में है। 8 महीने की प्रेग्नेंसी में हेमा ने इस गाने की शूटिंग की थी।

सोनाली झा

Hema Malini And Dharmendra Holi Song: होली का त्योहार आते ही बॉलीवुड के रंगीन और यादगार गाने एक बार फिर लोगों की प्लेलिस्ट में छा जाते हैं। इन्हीं में से एक खास गाना है फिल्म राजपूत का ‘भागी रे भागी बृजबाला’, जिसे हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था। यह गाना आज भी होली के जश्न को खास बना देता है।

‘भागी रे भागी बृजबाला’ गाने से जुड़ा एक दिलचस्प और प्रेरणादायक किस्सा भी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि जब हेमा मालिनी ने इस गाने की शूटिंग की थी, तब वह 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं। प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में होने के बावजूद उन्होंने पूरे जोश, ऊर्जा और समर्पण के साथ इस होली सॉन्ग की शूटिंग पूरी की। उनके चेहरे की मुस्कान और डांस मूव्स देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि वह उस समय मां बनने वाली थीं।

गाने में नहीं दिखा था हेमा मालिनी का बेबी बंप

मेकर्स ने भी इस बात का खास ध्यान रखा कि उनकी प्रेग्नेंसी पर्दे पर नजर न आए। ‘भागी रे भागी बृजबाला’ गाने में हेमा मालिनी सफेद और नीले रंग की खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दीं, साथ ही उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की थी। कॉस्ट्यूम डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया था कि उनका बेबी बंप नजर न आए। यही वजह है कि दर्शकों को इस बात का जरा भी आभास नहीं हुआ।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी

बताया जाता है कि इस गाने की शूटिंग के कुछ ही दिनों बाद हेमा मालिनी ने अपनी पहली बेटी ईशा देओल को जन्म दिया। यह बात उनके प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति समर्पण को दर्शाती है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी। ईशा देओल के अलावा उनकी एक और बेटी अहाना देओल भी हैं। होली 2026 के मौके पर ‘भागी रे भागी बृजबाला’ का किस्सा एक बार फिर याद दिलाता है कि सच्चे कलाकार हर परिस्थिति में अपने काम को प्राथमिकता देते हैं और उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच