हैप्पी भाग जाएगी' के 9 साल पूरे फिल्म ने क्रॉस-बॉर्डर सिनेमा को दिया था नया रूप 
मनोरंजन

9 साल पहले इस फिल्म ने लिखी प्यार की नई परिभाषा, आज भी बनी हुई है युवाओं की पहली पसंद!

Cross Border Cinema: हैप्पी भाग जाएगी फिल्म को 9 साल पूरे हो गए हैं, आनंद राय और कलर येलो की इस फिल्म ने साबित किया कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, ये आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Happy Bhag Jayegi: नौ साल पहले, 'हैप्पी भाग जाएगी' ने पर्दे पर धूम मचाई और रोमांटिक कॉमेडी की दुनिया में नई जान फूंक दी। अपने अनोखे कथानक, शानदार अभिनय और हल्के-फुल्के मगर दिलचस्प ड्रामे के साथ, फिल्म ने आनंद एल राय और कलर येलो की दिल से कहानी कहने की खास पहचान को बखूबी दर्शाया। फिल्म के केंद्र में डायना पेंटी ने हैप्पी का किरदार निभाया था, जो एक निडर दुल्हन है जो अपनी शादी से भागकर एक बिल्कुल अलग देश में पहुँच जाती है। उनका किरदार नाजुकता और ताकत के बीच एकदम सही संतुलन बनाया, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ाव महसूस करने लगे।

उनके साथ अभय देओल थे बिलाल के किरदार में एक अनजाना लेकिन नेकदिल इंसान जो हैप्पी का अनचाहा लेकिन सच्चा साथी बनता है। जबकि जिमी शेरगिल की ईमानदार भूमिका ने एक बार फिर सब का दिल जीत लिया, बग्गा एक ठुकराए गए दूल्हे की किरदार में।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

'हैप्पी भाग जाएगी' को खास बनाने वाली बात सिर्फ उसका मज़ेदार प्लॉट नहीं था, बल्कि यह थी कि उसने संवेदनशील क्रॉस-बॉर्डर विषयों को भी ह्यूमर, गर्मजोशी और सम्मान के साथ पेश करने की उसकी क्षमता भी अलग बनाती है। मुदस्सर अज़ीज़ के निर्देशन ने यह सुनिश्चित किया कि कॉमेडी कभी घिसी-पिटी न हो जाए। इसके बजाय, फ़िल्म ने उन मानवीय संबंधों का जश्न मनाया जो सीमाओं से परे हैं। अली फजल ने हैप्पी के वफादार प्रेमी गुड्डू की भूमिका निभाई, जबकि मोमल शेख ने ज़ोया के किरदार से फिल्म को और गहराई दी और यह सब मिलकर एक मजबूत कलाकारों की टीम बनी, जो फिल्म की सबसे बड़ी ताकत थी।

फिल्म ने स्लीपर हिट का दर्जा हासिल किया

फिल्म की स्क्रिप्ट हल्की-फुल्की, लेकिन स्मार्ट थी। मुश्किल हालातों में भी हास्य ढूंढ निकालने का माद्दा रखती थी। हैप्पी भाग जाएगी ने दिखाया कि कॉमेडी सिर्फ हंसाने वाली नहीं, बल्कि जोड़ने वाली भी हो सकती है। इस फिल्म ने भारत और विदेशों में लगभग ₹45 करोड़ का कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक स्लीपर हिट का दर्जा हासिल किया और समय के साथ इसका फैन बेस भी मजबूत हुआ।

नौ साल बाद भी युवाओं की पसंद

अब, नौ साल बाद भी, इस फिल्म का आकर्षण बरकरार है। आम रोम-कॉम फिल्मों के बीच यह फिल्म अपने ताजगी भरे, दिल से जुड़ने वाले और मौलिक अंदाज़ के कारण अलग नजर आई। इसने साबित किया कि दर्शकों को वो कहानियां पसंद आती हैं, जो हंसी और भावना के मेल से सबको जोड़ देती हैं। चाहे वे किसी भी सरहद से क्यों न आते हों। भारतीय सिनेमा की आम पेशकश से अलग कहानियों को लाने और उनका समर्थन करने के अपने शौक के लिए जाने जाने वाले, फिल्म निर्माता आनंद एल राय और उनका प्रोडक्शन हाउस कलर येलो अगले साल अपनी दो अगली रिलीज के साथ फिल्म प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। "तेरे इश्क में", जो एक इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें धनुष और कृति सेनन नजर आएंगे और यह 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद आएगी "तू या मैं", एक वैलेंटाइन्स डे 2026 पर रिलीज होने वाली सर्वाइवल रोमांस थ्रिलर, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

EndFragment

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!