शोभिनव सत्य (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, सिर्फ 1.8 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाया बजट से ढाई गुना ज्यादा मुनाफा

Hanuman Ansh Box Office Collection: छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 1.8 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी फिल्म ने अब तक 4.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

सोनाली झा

Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़े बजट की फिल्मों के बीच एक छोटे बजट की फिल्म ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे हफ्ते में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार कमाई की है। शुरुआत में धीमी रफ्तार से चल रही इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिला और तीसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला।

फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन और लेखन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही थी।

तीसरे हफ्ते में फिल्म ने किया कमाल

फिल्म को पहले हफ्ते में करीब 200 स्क्रीन मिली थीं और इसने 89 लाख रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में स्क्रीन की संख्या घटकर महज 40 रह गई और फिल्म ने करीब 46 लाख रुपये कमाए। फिल्म को करीब 400 स्क्रीन पर जगह मिली और इसने तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 15 लाख, शनिवार को 87 लाख और रविवार को 2.18 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बना गेमचेंजर

फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 4.55 करोड़ रुपये हो गया है। तरण आदर्श ने फिल्म के प्रदर्शन को बॉक्स ऑफिस की अनिश्चितता का उदाहरण बताया। उनके मुताबिक, शुरुआती दो हफ्तों में कम ऑक्यूपेंसी के बावजूद फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का फायदा मिला। धीरे-धीरे फिल्म के फुटफॉल बढ़े और तीसरे हफ्ते में इसका असर साफ नजर आया।

नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित

‘हनुमान अंश’ की कहानी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव के लक्ष्मण नारायण शर्मा की जिंदगी से प्रेरित बताई जाती है, जो आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। फिल्म में उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है। खबरों के मुताबिक, इस कहानी को तीन हिस्सों में पेश किया जाना है और ‘हनुमान अंश’ इसका पहला भाग है।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 7,000 हिरासत में, बंद सभी मेट्रो स्टेशन को खोला गया

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा