अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सैयामी खेर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अक्षय कुमार का दिखा खतरनाक अवतार, सैफ अली खान से होगी सीधी भिड़ंत, हैवान का ट्रेलर देखकर बढ़ेगा डर और सस्पेंस

Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ ने दृष्टिहीन किरदार निभाया है।

सोनाली झा

Akshay Kumar And Saif Ali Khan Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों की फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर करीब 2 मिनट 34 सेकंड का है, जिसमें शुरुआत से अंत तक डर, सस्पेंस, रहस्य और बदले की झलक देखने को मिलती है।

ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे शहर से होती है, जहां लोगों के बीच किसी खतरनाक शख्स को लेकर दहशत फैली हुई है। लगातार हो रही वारदातों के बीच पुलिस भी परेशान नजर आती है। कई ऐसे संकेत मिलते हैं, जिनसे लगता है कि इन घटनाओं के पीछे कोई पुराना राज छिपा हुआ है। कहानी आगे बढ़ने के साथ रहस्य और गहरा होता जाता है और दर्शकों के सामने नए सवाल खड़े होते हैं।

सैफ का किरदार है बेहद खास

ट्रेलर में सैफ अली खान एक ऐसे शख्स की भूमिका में दिखाई देते हैं, जिसकी आंखों की रोशनी नहीं है। हालांकि उनकी कमजोरी उनकी सबसे बड़ी ताकत बनती नजर आती है। वह आवाजों और अपनी समझ के जरिए आसपास की परिस्थितियों को महसूस करते हैं और खतरे का सामना करते हैं। एक मोड़ पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती दिखाई देती है, जिसके बाद सवाल उठता है कि आखिर वह इस पूरे मामले में पीड़ित हैं, गवाह हैं या कहानी का कोई अहम हिस्सा।

खतरनाक अंदाज में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की एंट्री के साथ ट्रेलर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। अभिनेता इस फिल्म में अपने सामान्य हीरो वाले अंदाज से अलग बेहद खतरनाक और आक्रामक अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार में गुस्सा, हिंसा और रहस्य की झलक दिखाई देती है। ट्रेलर में अक्षय और सैफ के बीच चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिलता है, जहां दोनों एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करते हैं।

एक्शन के साथ सस्पेंस का तड़का

‘हैवान’ के ट्रेलर में एक्शन के साथ सस्पेंस पर भी खास जोर दिया गया है। कई मौकों पर ऐसा लगता है कि अब कहानी का राज खुलने वाला है, लेकिन तभी नया ट्विस्ट सामने आ जाता है। बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के डरावने माहौल को और प्रभावशाली बनाता है। फिल्म में सैयामी खेर, बोमन ईरानी, शारिब हाशमी, राजपाल यादव और राजेश शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। सैयामी पुलिस अधिकारी और बोमन ईरानी जज के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें