आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हैवान धमाल मचाने को तैयार है। हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत एक्टर असरानी का एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे इस महान एक्टर के साथ काम करने और उन्हें 'हैवान' में अपना आखिरी शॉट देते देखने का मौका मिला। असरानी जी, आपकी बहुत याद आएगी। आपके जैसा कोई नहीं हो सकता।'
फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने एक्स पर अपना रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म की समीक्षा करते हुए इसे बेहद उग्र, तीव्र और रोमांचक बताया है। यूजर के अनुसार फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की एक्टिंग बेहद दमदार है। इसके साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और पहले हाफ के मनोरंजक सीन कहानी की पकड़ को मजबूत बनाते हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार ने जिस तरीके से हैवान यानी परशुराम का किरदार निभाया है, उसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालांकि कई फिल्म में अक्षय कुमार को विलेन के रोल में देखा गया है, लेकिन फिल्म हैवान में उनकी लीक से हटकर एक्टिंग को एक्स पर लोगों ने काफी सराहा है।
फिल्म में 'हैवान' सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, मोहनलाल, असरानी और शारिब हाशमी जैसे दिग्गज कलाकारों की दमदार स्टारकास्ट नजर आ रही है। केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की कुल समयावधि (ड्यूरेशन) 2 घंटे 44 मिनट है। नवभारत इस फिल्म को 3.5 स्टार्स की रेटिंग देता है।
फिल्म के पहले शो के खत्म होते ही एक्स पर दर्शकों ने अपने विचार शेयर करने शुरू कर दिए हैं। एक एक्स यूजर ने सीधे सिनेमा हॉल के अंदर से तस्वीर पोस्ट करते हुए फिल्म को लेकर अपना नाराजगी जाहिर की। यूजर ने हैवान को 'बड़ी निराशा' करार दिया है। उनके अनुसार अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
अक्षय कुमार के रोल पर बात करते हुए यूजर ने कहा कि वह एक खतर नाक विलेन के रूप में हर पल काफी खतरनाक नजर आते हैं। उन्होंने इतने चुनौतीपूर्ण और मुश्किल रोल को भी पर्दे पर बेहद आसानी से निभाया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अक्षय के पिछले कॉमेडी काम को देखते हुए उनका यह नया रूप काफी अलग और चौंकाने वाला है। पर्दे पर उनकी मौजूदगी दर्शकों में एक अलग ही रोमांच पैदा करती है।
कलाकारों की एक्टिंग के अलावा फिल्म का फ्रेमवर्क और टेक्निकल काम भी दर्शकों को काफी पसंद आया है। यूजर के अनुसार फिल्म की सिनेमैटोग्राफी बेहद शानदार है और इसके लिए पूरी टीम की खूब तारीफ होनी चाहिए। इसके साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी बेहद जबरदस्त है, जो हर एक सस्पेंस सीन के दौरान रोमांच और बेचैनी को दोगुना करने का काम करता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की समीक्षा शेयर करते हुए एक यूजर ने इसे साढ़े 5 स्टार की रेटिंग दी है। यूजर के मुताबिक अक्षय कुमार फिल्म में पूरी तरह से एक 'हैवान' के रूप में नजर आते हैं। उन्होंने अपने रोल के मानसिक पहलुओं और डार्क शेड्स को पर्दे पर बेहद संजीदगी से उतारा है। फिल्म की शुरुआत और क्लाइमैक्स सीन में उनकी एक्टिंग इतनी असरदार है कि दर्शक उनके शैतानी रूप पर यकीन करने को मजबूर हो जाते हैं।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया और इसकी ऑक्यूपेंसी 9 फीसदी रही। एडवांस बुकिंग भी खास नहीं रही, वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ की वजह से फिल्म को नुकसान होता दिख रहा है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत करती दिख रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक 1.13 करोड़ रुपये कमाए और ऑक्यूपेंसी 9 फीसदी रही। 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' की मजबूत पकड़ से भी फिल्म की कमाई प्रभावित होती दिख रही है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ने 'हैवान' से सिनेमाघरों पर दस्तक दी है। रिलीज के दिन दोपहर 4 बजे तक फिल्म की कमाई 1.32 करोड़ रुपये पहुंची। 9 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। अब शाम और रात के शोज से कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शाम 5 बजे तक 1.57 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी रही।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शाम 6.30 बजे तक 1.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी रही। वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' का असर भी फिल्म की कमाई पर दिख रहा है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म शुक्रवार शाम 7 बजे तक करीब 2.04 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर चुकी है। फिल्म इस समय देशभर में 5,624 शोज में दिखाई जा रही है। वहीं, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई बढ़कर करीब 2.41 करोड़ रुपये हो गई है।
‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 बजे तक 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 फीसदी रही। वहीं, एडवांस बुकिंग में 2.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ। फिल्म के फाइनल आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद सामने आएंगे।