अक्षय कुमार और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान को लेकर बड़ा अपडेट, सेंसर सर्टिफिकेट के साथ रनटाइम की डिटेल आई सामने

Haiwaan CBFC Certificate: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म का रनटाइम 164 मिनट 7 सेकंड यानी करीब 2 घंटे 44 मिनट है।

सोनाली झा

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan CBFC Certificate: बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'हैवान' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब थिएटर्स में रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है।

फिल्म की रिलीज से पहले उसका सेंसर सर्टिफिकेट मिलना एक अहम पड़ाव माना जाता है। 'हैवान' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC की तरफ से U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म के साइको-थ्रिलर जॉनर को देखते हुए यह सर्टिफिकेशन कहानी के इंटेंस और सस्पेंस से भरे ट्रीटमेंट की ओर भी इशारा करता है।

2 घंटे 44 मिनट से ज्यादा होगा रनटाइम

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म की सेंसर डिटेल्स साझा की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हैवान’ का रनटाइम 164 मिनट 7 सेकंड है। यानी फिल्म करीब 2 घंटे 44 मिनट और 7 सेकंड लंबी होगी। इतने लंबे रनटाइम में दर्शकों को कहानी, सस्पेंस और थ्रिल का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है।

11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों कलाकारों का इंटेंस और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिला है, जिसके बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी है हैवान

अक्षय कुमार और सैफ अली खान कलाकार आखिरी बार 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' में साथ नजर आए थे। ऐसे में करीब 18 साल बाद दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए खास होने वाला है। 'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। कॉमेडी के साथ-साथ वह थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानियों के लिए भी जाने जाते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार