वरूण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है Varun Dhawan का जादू, 5वें दिन भी 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' ने की दमदार कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' ने सिनेमा घरों में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। साउथ की बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद बीते मंगलवार को शानदार कमाई हुई है।

यति सिंह

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉक्स ऑफिस की जंग बेहद मजेदार हो चली है। एक तरफ जहां साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी सिनेमा घरों में अपना पूरा दबदबा बनाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। उनकी हाल ही में रिलीज रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।

दर्शकों को इस फिल्म का ताना-बाना और पुराना अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि वर्किंग डेज शुरू होने के बाद भी 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म को देखने के लिए लोग लगातार सिनेमाघरों की ओर जा रहे हैं और फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक काफी बेहतरीन होता जा रहा है।

हफ्ते के बीच में जारी है दर्शकों का प्यार

'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म ने अपने 5वें दिन भी उतनी ही मजबूती दिखाई जितनी 4 दिन दिखाई थी। देश भर के सिनेमाघरों में मंगलवार को इस फिल्म के करीब 7,565 शोज चलाए गए। इन शोज के से फिल्म ने अपनी कमाई की रफ्तार को थमने नहीं दिया और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म के अगर आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने रिलीजिंग के 5वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.50 करोड़ रुपये का शानदार कमाई की है। बीते सोमवार को भी फिल्म का कलेक्शन ठीक इतना ही यानी 3.50 करोड़ रुपये तक रहा था। लगातार दो दिनों तक वर्किंग डेज में एक जैसी कमाई करना यह दिखाता है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक स्थिर क्रेज बना हुआ है। इस नए कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 31.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 36.92 करोड़ रुपये होता जा रहा है।

विदेशी धरती पर भी चला फिल्म का जादू

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं। बीते मंगलवार को फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन अब बढ़कर 10.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर हम इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये आंकड़ा अब 47.42 करोड़ रुपये तक जा पहुंच गया है। बीते मंगलवार को सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 18 % दर्ज की गई।

लास्ट फिल्म के साथ किया बड़ा धमाका

दरअसल 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म के रिलीज होने के तुरंत बाद ही निर्देशक डेविड धवन ने फिल्म इंडस्ट्री से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। ऐसे में यह फिल्म उनके शानदार करियर की लास्ट मूवी बन चुकी है।

'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म देखने आ रहे दर्शक इसकी तुलना अभिनेता गोविंदा की सुपरहिट फिल्म 'साजन चले ससुराल' से कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि इस कहानी ने थियेटर्स में एक बार फिर पुराने दौर के क्लासिक रोमांस और पारिवारिक कॉमेडी की यादों को पूरी तरह जीवित कर दिया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट