यूट्यूबर एल्विश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Elvish Yadav Firing Case: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के पैर में गोली लगी है।

स्नेहा मौर्या

Elvish Yadav House Firing Shooter Arrested: गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना के मुख्य आरोपी और शूटर इशांत उर्फ इशू गांधी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है और पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को इशांत की लोकेशन की सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी ने खुद को घिरा देखकर भागने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान उसने पुलिस पार्टी पर ऑटोमैटिक पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए।

एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

हालांकि, पुलिस टीम ने भी तुरंत जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोलीबारी में आरोपी इशांत के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर ही पुलिस ने उसे काबू में कर लिया और घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आरोपी इलाज के तहत पुलिस कस्टडी में है।

आपको बता दें कि एल्विश यादव के घर के बाहर 17 अगस्त को फायरिंग हुई थी। जिसके सीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। फुटेज में देखा गया था कि दो लोग सुबह 5:30 से 6 बजे करीब अचानक उनके घर के बाहर आए और ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग की। इसके बाद तुरंत फरार हो गए। गनीमत थी कि उस वक्त उनके पिता, मां, केयरटेकर या अन्य कोई इस हमले में शिकार नहीं हुए। हालांकि, इस दौरान एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी विदेशी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। इसके बाद से पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई और अब आखिरकार मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी इशांत से पूछताछ में इस वारदात से जुड़े अन्य लोगों और गिरोह के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एल्विश यादव को टारगेट क्यों किया गया और फायरिंग की असली वजह क्या थी। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दावा किया है कि मामले की जांच और तेज की जाएगी और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए