देबिना बनर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गुरमीत चौधरी-देबिना के घर में दिनदहाड़े चोरी! बच्चियों की मौजूदगी में चौंकाने वाली वारदात ने उड़ाए होश

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर से हाल ही में आई एक घटना ने फैंस को हैरान कर दिया है। देबिना ने बताया कि एक नया हाउसहेल्प रखा था, जिसने काम शुरू होने के कुछ घंटो के बाद ही उनकी मां का फोन और ईयरपॉड चुरा लिया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टेलीविजन के चर्चित कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, जो ‘रामायण’ और ‘नच बलिए 6’ जैसे शोज से घर-घर में मशहूर हुए, इन दिनों छोटे पर्दे से दूरी बनाकर अपनी फैमिली लाइफ और व्लॉग्स पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनके घर से आई एक घटना ने फैंस को हैरान कर दिया है।

दरअसल, कपल के नए घर में दिन दहाड़े चोरी हो गई और वह भी उस वक्त जब उनकी दोनों बेटियां लियाना और दिविशा घर में ही मौजूद थीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बच्चियां सुरक्षित रहीं। देबिना ने इस पूरी घटना को अपने एक नए व्लॉग और इंटरव्यू में विस्तार से साझा किया है, जो लोगों के लिए एक बड़ा अलर्ट बन गया है।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक नया हाउसहेल्प रखा था, जो किसी जान-पहचान वाले की द्वारा ही उनके घर में आया था और वैध आईडी भी साथ लाया था। लेकिन काम शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद उसने उनकी मां का मोबाइल फोन और ईयरपॉड चुरा लिया और चुपचाप फरार हो गया। जब देबिना घर से बाहर थीं, तभी उनकी मां ने उन्हें फोन कर बताया कि नया हाउसहेल्प बिना कुछ बोले अचानक से घर से गायब हो गया है और उनका फोन भी साथ लेकर चला गया है।

देबिना ने जब मां के नंबर पर कॉल किया, तो किसी अजनबी ने कॉल उठाया और अजीब भाषा में बात करने लगा। फिर कॉल बंद हो गया और नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। शक गहराते ही देबिना तुरंत घर लौटीं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें सारी सच्चाई सामने आ गई।

बाद में आरोपी को चेतावनी दी गई कि या तो वह सामान लौटाए या फिर पुलिस केस झेले। डर के कारण वह शख्स फोन और ईयरपॉड वापस करने को राजी हो गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कैसे वह व्यक्ति बिल्डिंग की सख्त सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर बाहर निकल गया। उसने फोन से सारा डेटा मिटा दिया, सिम निकाल दी और अपनी फोटो लगाकर उसे पूरी तरह से अपना बना लिया। देबिना ने आगे कहा कि "यह अनुभव डरावना था, लेकिन साथ ही एक बड़ा सबक भी। अब हम और भी ज्यादा सतर्क हो गए हैं।"

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?