फिल्म 'गनमास्टर जी9' और यह प्रेम मोल लिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' ने मारी बाजी, आयुष्मान खुराना की 'यह प्रेम मोल लिया' को मिली धीमी शुरुआत

Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 ने पहले दिन 4.30 करोड़ रुपये कमाकर आयुष्मान खुराना की यह प्रेम मोल लिया को पीछे छोड़ दिया।

यति सिंह

Highlights

  • गनमास्टर जी9 ने पहले दिन 4.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • यह प्रेम मोल लिया ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 ने शुरुआती मुकाबले में 30 लाख रुपये की बढ़त बनाई।

  • दोनों फिल्मों के लिए वीकेंड कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया अहम रहने वाली है।

Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार 2 नई हिंदी फिल्मों के बीच दिलचस्प बॉक्स ऑफिस मुकाबला देखने को मिला। एक ओर इमरान हाशमी गनमास्टर जी9 ने पहले दिन 4.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बाजी मारी, वहीं दूसरी ओर यह प्रेम मोल लिया ने 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

पहले से ही रामायण बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है, जिससे इन दोनों नई फिल्मों को कड़ी चुनौती मिली। एक आम दर्शक के नजरिए से देखें तो बड़ी टक्कर के बीच दोनों फिल्मों की ओपनिंग को लेकर दर्शकों और ट्रेड के बीच खासी चर्चा है।

गनमास्टर जी9 ने रिलीज के पहले दिन बनाई मामूली बढ़त

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की हिंदी थ्रिलर गनमास्टर जी9 ने अपने शुरुआती दिन 4.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। खबरों के अनुसार फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 12.85 प्रतिशत दर्ज की गई। पहले दिन की यह कलेक्शन भले ही बहुत बड़ा न हो, लेकिन कड़ी टक्कर के बीच इसने यह प्रेम मोल लिया से थोड़ी आगे निकलने में कामयाबी हासिल की।

यह प्रेम मोल लिया की धीमी रफ्तार की असली वजह

आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर यह प्रेम मोल लिया, जिसका डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया है, पहले दिन भारत में 4 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। फिल्म को रामायण और गनमास्टर जी9 जैसी फिल्मों से सीधी चुनौति का सामना करना पड़ा।

शुरुआती दर्शकों के रिएक्शन में कहानी और एक्टिंग की तारीफ जरूर दिखी, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि इसे अभी रफ्तार पकड़ने के लिए दर्शकों के भरोसे की जरूरत है।

वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी सबकी उम्मीद

पहले दिन के आंकड़ों के बाद अब दोनों फिल्मों के लिए असली टेस्ट वीकेंड का है। यह प्रेम मोल लिया के लिए वीकेंड में सिनेमाघरों में बढ़ने वाली भीड़ और पॉजिटिव चर्चा कलेक्शन को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा सकती है। वहीं गनमास्टर जी9 के लिए भी यह देखना अहम होगा कि वह अपनी शुरुआती बढ़त को वीकेंड में कैसे बरकरार रख पाती है।

कड़ी टक्कर के बीच दर्शकों की पसंद का क्या होगा रुख

बड़े बजट और पहले से चल रही फिल्मों के बीच 2 नई फिल्मों का एक साथ आना दर्शकों के लिए ऑप्शन जरूर बढ़ाता है, लेकिन कलेक्शन को बांट भी देता है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि थ्रिलर अंदाज वाली गनमास्टर जी9 या पारिवारिक और प्रेम कहानी वाली यह प्रेम मोल लिया में से कौन सी फिल्म दर्शकों को अधिक आकर्षित करती है।

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात

Delimitation Bill पर Congress की रणनीति: INDIA ब्लॉक में मतभेद, घटता संख्या बल बनी चुनौती

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Bisleri की बढ़ी मुश्किलें! पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी