‘कांतारा 1’ के विलेन गुलशन देवैया की लगी लॉटरी 
मनोरंजन

‘कांतारा 1’ के विलेन गुलशन देवैया की लगी लॉटरी, अब समांथा की फिल्म में करेंगे धमाका

Gulshan Devaiah villain of Kantara 1: कांतारा 1 में दमदार विलेन का किरदार निभाने वाले गुलशन देवैया अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह समांथा के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में नजर आएंगे।

सोनाली झा

Gulshan Devaiah New Film: ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने न सिर्फ ऋषभ शेट्टी को नई ऊंचाइयां दीं, बल्कि इसके विलेन किरदारों ने भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अब फिल्म के एक अहम विलेन गुलशन देवैया के हाथ बड़ी फिल्म लग गई है और वो भी समांथा रुथ प्रभु के प्रोडक्शन में।

‘कांतारा 1’ में गुलशन ने एक ऐसे निगेटिव रोल को निभाया था, जिसने कहानी को रोमांचक मोड़ दिया था। हालांकि फिल्म में तीन अलग-अलग विलेन थे, गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत और जयराम, लेकिन गुलशन के तीखे एक्सप्रेशंस और दमदार परफॉर्मेंस को खासा सराहा गया था। अब वह पहली बार तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं।

समांथा की फिल्म में हुई एंट्री

गुलशन देवैया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नई फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ के स्क्रिप्ट की तस्वीर साझा की। इस फिल्म को समांथा रुथ प्रभु प्रोड्यूस कर रही हैं। पोस्ट के साथ गुलशन ने लिखा कि मैं भी वहां हूं। हालांकि उन्होंने फिल्म में अपने किरदार का खुलासा नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक यह एक इमोशनल-थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें गुलशन एक इंटेंस किरदार निभाने वाले हैं।

तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू

‘कांतारा’ से पहले गुलशन देवैया हिंदी सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभा चुके हैं, जैसे मर्द को दर्द नहीं होता, हंटर, बधाई दो और दुरंगा। वहीं ‘कांतारा 1’ से उन्होंने कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, और अब वे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने जा रहे हैं। यह उनके करियर का तीसरा बड़ा भाषाई माइलस्टोन होगा, जो उनके वर्सेटाइल टैलेंट को दर्शाता है।

फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट

‘मां इंति बंगाराम’ की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में जारी है। मेकर्स जल्द ही इसके बाकी कास्ट और रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। गुलशन देवैया की एंट्री से फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। फैन्स को अब इंतजार है यह देखने का कि वे साउथ सिनेमा में अपने नए अवतार में कितना धमाल मचाते हैं।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति