गुड्डी मारुति (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Guddi Maruti Birthday: 'जान हाजिर' करके गुड्डी ने जीता था फैंस का दिल, इन हिट फिल्मों से बनाई खास पहचान, जानें दिलचस्प किस्से

दुनिया को अपने अंदाज से हंसाने वाली गुड्डी मारुति का आज यानि 4 अप्रैल को जन्मदिन है। अभिनेत्री 80 के दशक की मशहूर कॉमेडियन में शुमार रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस कॉमेडी भरे अंदाज से अच्छे अच्छों को टक्टर देती आई हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 80 के दशक की मशहूर कॉमेडियन में शुमार रहीं गुड्डी मारुति को आज हर कोई जानता है। उन्होंने अपने कॉमेडी भरे अंदाज से अच्छे अच्छों को मात दिया है। उस दौर में कॉमेडी रोल के लिए वह पहली पसंद हुआ करती थीं। जिस दौर में जॉनी लीवर जैसे सुपरहिट कॉमेडी कलाकार हुआ करते थे, उस समय गुड्डी मारुति ने अपनी खास पहचान बनाई थी। वहीं दुनिया को अपने अंदाज से हंसाने वाली गुड्डी मारुति का आज यानि 4 अप्रैल को जन्मदिन है। ऐसे में इस खास मौके पर चलिए उनके बारे में जानते हैं...

दरअसल, अभिनेत्री गुड्डी मारुति सभी धारणाओं को तोड़कर लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी कॉमेडी से जगह बनाने वाली अभिनेत्री आज भी प्रशंसकों के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने दम पर सिनेमा में पहचान बनाई। सिर्फ इतना ही नहीं, लोग उनकी एक्टिंग को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते थे।

मुंबई में गुड्डी का हुआ था जन्म

बता दें, गुड्डी मारुति का जन्म 4 अप्रैल 1961 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम ताहिरा परब है। लेकिन उन्हें प्यार से गुड्डी कहा करते थे। कहा जाता है कि बॉलिवुड के मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई ने उन्हें गुड्डी मारुति स्क्रीन नेम दिया था। इसी नाम से वह बॉलीवुड में लोकप्रिय हो गईं। बता दें कि गुड्डी के पिता मारुती राव परब एक्टर और डायरेक्टर थे।

गुड्डी का फिल्मी करियर

इन सबके बीच अगर उनके करियर की बात करें, तो दुनिया को हंसाने वाली गुड्डी मारुति ने अपने फिल्मी सफर में इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक अभिनेता के साथ काम किया और 100 से ज्यादा फिल्में कर डालीं। अभिनेत्री के हर किरदार को फैंस ने खूब प्यार दिया था, उसी का नतीजा है कि गुड्डी मारुति के निभाए किरदारों की यादें आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। 'दूल्हे राजा', 'बीवी नंबर 1', 'शोला और शबनम', 'चोर मचाए शोर' जैसी कई फिल्मों में काम करने वाली गुड्डी मारुति ने साल 1995 में आई फिल्म 'सॉरी मेरी लॉरी' के बाद इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। इसके अलावा

मारुति कई टीवी शोज में भी अपने अभिनय से जलवा दिखा चुकी हैं। मालूम हो, अभिनेत्री ने बिजनेसमैन अशोक से शादी थी और दोनों मुंबई के बांद्रा में रहते हैं।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी