मुंबई: टीवी का पॉपुलर शो ‘वागले की दुनिया’ (Wagle Ki Duniya) दर्शकों के बीच बहुत पसंद किया जाता है। इस शो के सेट पर कलाकार और तकनीशियन ने बेहद खास अंदाज में दिवाली का त्योहार मनाया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सेट पर मौजूद सभी कलाकार इस दौरान सजे-धजे दिखाई दिए। इस बार ‘वागले की दुनिया’ में सभी कलाकार हरी-भरी दिवाली का भरपूर आनंद लेते नजर आएंगे। इस बार पटाखे जलाने की बजाय कलाकारों ने पौधे लगाए। इसके पीछे का उद्देश्य यह था कि पर्यावरण स्वच्छ और हरा-भरा रहे। इस कार्यक्रम में शो से जुड़े अन्य लोगों के साथ अभिनेता सुमीत राघवन, परिवा प्रणति, चिन्मयी साल्वी, शीहान कपाही, अंजन श्रीवास्तव और भारती आचरेकर मौजूद थे। देखें तस्वीरें-  
मनोरंजन

‘वागले की दुनिया’ के सेट पर मनाई गई ग्रीन दिवाली, मस्ती करते दिखे सुमीत राघवन-परिवा प्रणति

उज्वला धारपवार
मुंबई: टीवी का पॉपुलर शो ‘वागले की दुनिया’ (Wagle Ki Duniya) दर्शकों के बीच बहुत पसंद किया जाता है। इस शो के सेट पर कलाकार और तकनीशियन ने बेहद खास अंदाज में दिवाली का त्योहार मनाया। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सेट पर मौजूद सभी कलाकार इस दौरान सजे-धजे दिखाई दिए। इस बार ‘वागले की दुनिया’ में सभी कलाकार हरी-भरी दिवाली का भरपूर आनंद लेते नजर आएंगे। इस बार पटाखे जलाने की बजाय कलाकारों ने पौधे लगाए। इसके पीछे का उद्देश्य यह था कि पर्यावरण स्वच्छ और हरा-भरा रहे। इस कार्यक्रम में शो से जुड़े अन्य लोगों के साथ अभिनेता सुमीत राघवन, परिवा प्रणति, चिन्मयी साल्वी, शीहान कपाही, अंजन श्रीवास्तव और भारती आचरेकर मौजूद थे। देखें तस्वीरें-
इस दिवाली को शो के सभी कलाकारों एवं तकनीशियन दल के सदस्‍यों ने पूरी तरह सज-धज कर और धामधाम के साथ मनाया और इस खूबसूरत त्योहार का जश्न वाकई… काफी अनोखा और जीवन से भरपूर था।
‘वागले की दुनिया’ में वंदना वागले की भूमिका निभा रहीं, परिवा प्रणति कहती हैं, “सेट पर दिवाली मनाने में बहुत मजा आया और उत्सव के रूप में पौधा लगाने का कान्सेप्ट बहुत अच्‍छा लगा। यह पर्यावरण के लिये अच्छा और पटाखे फोड़ने से कहीं ज्यादा अर्थपूर्ण है।'

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब