लोग कुत्ते हैं उनका काम भौंकना है! सुनीता आहूजा ने दिया ट्रोल्स को मुहतोड़ जवाब  
मनोरंजन

Sunita Ahuja On Trolls: ट्रोल्स को गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कुत्ता! बोली- उनका काम है भौंकना

Sunita Ahuja On Trolls: सुनीता आहूजा और गोविंदा के डायवोर्स की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी, बाद में पता चला कि वह खबर अफवाह है। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने इस पर खुलकर बात की है।

अनिल सिंह

Sunita Ahuja On Trolls: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने डायवोर्स की अफवाह पर अब खुलकर बात की है और ट्रोल्स को उन्होंने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है, 'लोग कुत्ते हैं भौंकेंगी ही', लेकिन उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराज नजर आ रहे हैं, जबकि सुनीता आहूजा के फैंस ने उनका समर्थन किया है। सुनीता का लोगों को कुत्ता कहना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया, उन्होंने एक बार फिर सुनीता को निशाने पर ले लिया है, जबकि सुनीता आहूजा के फैंस कह रहे हैं कि उन्होंने सही कहा है और यह ट्रोल्स को करारा जवाब है।

सुनीता आहूजा ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए अपने डाइवोर्स और बच्चों के इंडस्ट्री में एंट्री को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी टीना और बेटा यशवर्धन दोनों बॉलीवुड का रुख कर रहे हैं। इसी बीच जब उनसे डाइवोर्स की खबर पर ट्रोल होने की बात की गई तो उन्होंने कहा लोग कुत्ते हैं वह भौंकेंगे ही जबकि वह खबर पूरी तरह से अफवाह साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भले ही लोग नेगेटिव बातें करते हो लेकिन उन्होंने इसे पॉजिटिव तरीके से लेना शुरू कर दिया है।

सुनीता आहूजा ने कहा है कि एक प्यारे पति और दो खूबसूरत बच्चे को पाकर मैं धन्य महसूस करती हूं। जब तक मेरे और गोविंदा के बयान सामने नहीं आते लोगों को हमारे बारे में राय नहीं बनानी चाहिए। लोग गपशप करते हैं और इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बॉलीवुड में यशवर्धन आहूजा की एंट्री पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यश पहले भी ढिशुम, बागी और किक 2 जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुका है। मैंने उसे हमेशा पिता की छाया से दूर रहने के लिए मोटिवेट किया है। वह जल्दी एक्टिंग में भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होगा।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार