खुश होने पर जमकर शराब पीतीं हैं सुनीता आहूजा, गोविंदा की पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 
मनोरंजन

भारत पाकिस्तान मैच के दिन पूरी बोतल शराब पी जाती हैं गोविंदा की पत्नी, सुनीता आहूजा का खुलासा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि वह खुश होने पर जी भर के शराब पीती हैं और यह उनका अजीबोगरीब शौक है। भारत पाकिस्तान के मैच में पूरी बोतल खत्म हो जाती है।

अनिल सिंह

Sunita Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुद से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। सुनीता आहूजा ने अपनी शराब पीने की आदत पर खुलकर बात की है और इस वजह से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि वह पूरी-पूरी बोतल शराब एक दिन में पी जाती हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि वह रोज शराब नहीं पीती हैं। बस उस दिन पीती है जब वह बहुत ज्यादा खुश होती हैं। सुनीता आहूजा ने ये भी बताया कि उनकी पसंदीदा शराब कौन सी है।

कर्ली टेल्स को दिए गए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बताया ब्लू लेवल मेरी फेवरेट शराब है और जब मैं बहुत ज्यादा खुश होती हूं, तो मैं शराब पीती हूं, उदाहरण के तौर पर अभी कुछ दिन पहले जब यश का लॉन्च हुआ था तो मैं इतनी खुश थी कि मैंने अकेले ही पूरी बोतल खत्म कर दी थी। जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तब भी मैं पूरी बोतल खत्म कर देती हूं। मैं हर दिन शराब नहीं पीती, सिर्फ रविवार के दिन पीती हूं। उस दिन मेरा चीट डे होता है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग अब इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी दे रहे हैं।

सुनीता आहूजा बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं और अब उनका यह बयान भी चर्चा में आ गया है। इतना ही नहीं सुनीता आहूजा ने खुद के जन्मदिन से जुड़ा भी बड़ा सीक्रेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वह किसी के साथ जन्मदिन नहीं मनाती, बल्कि खुद अपने आपके साथ जन्मदिन मनाती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों की देखभाल में लगा दी। लेकिन अब वह बड़े हो गए हैं। इसलिए मैं खुद के साथ समय बिताती हूं। मैं अपने जन्मदिन पर अकेले बाहर जाती हूं। कभी मंदिर तो कभी गुरुद्वारा। जैसे ही रात के 8 बजते हैं, मैं बोतल खोलती हूं और अकेले केक काटकर सेलिब्रेट करती हूं। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन