गोविंदा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

राइज एंड फॉल 2 में होगी गोविंदा की एंट्री! होस्ट नहीं, इस बार कंटेस्टेंट बनकर खेलेंगे बड़ा गेम

Rise and Fall Season 2: गोविंदा जल्द ही ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने उन्हें शो का ऑफर दिया है और बातचीत अंतिम चरण में है।

सोनाली झा

Govinda In Rise And Fall Season 2: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर-1' गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 90 के दशक में अपनी कॉमेडी, डांस और शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा जल्द ही रियलिटी शो की दुनिया में एक नए अंदाज में नजर आ सकते हैं। खबर है कि एक्टर को 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के लिए बतौर कंटेस्टेंट अप्रोच किया गया है।

'राइज एंड फॉल' का पहला सीजन साल 2025 में MX प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था। इस शो को भारतपे के को-फाउंडर और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। शो के कॉन्सेप्ट में कंटेस्टेंट्स के बीच पावर, रणनीति और गेम को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अब मेकर्स इसके दूसरे सीजन की तैयारी में जुटे हैं।

गोविंदा को मिला राइज एंड फॉल 2 का ऑफर

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा को शो में शामिल होने का ऑफर दिया गया है और उनसे बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गोविंदा खुद इस शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

पहली बार कंटेस्टेंट बनेंगे गोविंदा

अगर गोविंदा और शो के मेकर्स के बीच डील फाइनल हो जाती है, तो यह उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प अनुभव होगा। खास बात यह है कि गोविंदा पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने सोनी टीवी के गेम शो 'जीतो छप्पर फाड़ के' को होस्ट किया था। लेकिन इस बार वह होस्ट की भूमिका में नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं। ऐसे में रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट यह उनका नया अनुभव होगा।

7 साल से फिल्मों से दूर हैं एक्टर

गोविंदा काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। वह आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 19 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई 1 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच पाई थी। वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 40 लाख रुपये बताया गया था।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत