गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Golden Globe 2026 में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं हैली स्टैनफेल्ड, जेनिफर लॉरेंस ने लूटी महफिल, देखें PHOTOS

Hollywood Celebs Red Carpet: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारों ने जलवा बिखेरा। जहां हैली स्टैनफेल्ड ने अपने बेबी बंप के साथ सबका ध्यान खींचा, तो जेनिफर लॉरेंस ने महफिल लूटी।

स्नेहा मौर्या

Golden Globe Awards 2026: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जहां रेड कारपेट पर हॉलीवुड सितारों का जबरदस्त ग्लैमर देखने को मिला। इस साल इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो को मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर ने होस्ट किया, जिन्होंने लगातार दूसरे साल अपनी मौजूदगी से इवेंट को खास बना दिया।

प्रियंका चोपड़ा

रेड कार्पेट पर भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत कर देश का नाम रोशन किया। प्रियंका अपने पति और सिंगर निक जोनास के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस ने कस्टम डिओर गाउन पहना, जिसमें वह बेहद एलिगेंट दिखीं, जबकि निक ब्लैक टक्सीडो में डैशिंग लगे। दोनों रेड कारपेट पर एक-दूसरे का ख्याल रखते और कैमरों के सामने प्यार जताते नजर आए। प्रियंका इस अवॉर्ड नाइट में प्रेजेंटर के तौर पर भी स्टेज पर पहुंचीं और थाई रैपर-सिंगर लिसा के साथ बेस्ट टीवी ड्रामा एक्टर (मेल) का अवॉर्ड प्रस्तुत किया।

हैली स्टैनफेल्ड

अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर हैली स्टैनफेल्ड ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अपने बेबी बंप के साथ एंट्री लेकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने प्राडा का स्टनिंग गाउन पहना था।

जेनिफर लॉरेंस

वहीं जेनिफर लॉरेंस, जिन्हें फिल्म ‘डाई माय लव’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला, फ्लोरल एम्ब्रॉयडेड न्यूड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं।

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर रॉबिन राइट ब्लैक गाउन में क्लासिक लुक में नजर आईं, जबकि टेयाना टेलर ने कस्टम ब्लैक कोचर गाउन पहनकर रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। खास बात यह रही कि टेयाना को फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

ओलैंड्रिया करथन

मॉडल और इंफ्लुएंसर ओलैंड्रिया करथन एमराल्ड ग्रीन ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आईं, वहीं ‘ट्रेटर्स’ फेम मौरा हिगिंस ने ऑफ-शोल्डर गाउन और गोल्डन केप के साथ स्टाइल स्टेटमेंट बनाया।

इन सितारों का भी दिखा जलवा

रेड कार्पेट पर लियोनार्डो डिकैप्रियो भी ब्लैक टक्सीडो में पहुंचे। उनकी फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को कुल 9 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा स्नूप डॉग, ग्लेन पॉवेल, मार्क रफ्फालो अपनी पत्नी सनराइज कोइग्ने के साथ और हॉलीवुड कपल लीटन मीस्टर-एडम ब्रॉडी भी साथ नजर आए। ऐसे में कुल मिलाकर, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का रेड कारपेट फैशन, ग्लैमर और स्टार पावर से भरपूर रहा, जिसने एक बार फिर इस इवेंट को खास बना दिया।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?