आकांक्षा चमोला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गौरव खन्ना की पत्नी का वीडियो हुआ वायरल, दो एक्टर्स संग आकांक्षा चमोला की नजदीकियां देख फूटा फैंस का गुस्सा

Akanksha Chamola Viral Video: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें दो एक्टर्स संग उनकी नजदीकियां देख फैंस भड़क उठे हैं।

स्नेहा मौर्या

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola Dance Moves Video: बिग बॉस 19 खत्म हुए काफी वक्त हो चुका है, लेकिन इस सीजन के विनर रहे गौरव खन्ना अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी अपने निजी फैसलों को लेकर तो कभी अपने फैशन सेंस की वजह से आकांक्षा ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं।

हाल ही में एक बार फिर आकांक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने गौरव खन्ना के फैंस को नाराज कर दिया है। इस वीडियो में आकांक्षा अपने पति के साथ नहीं, बल्कि दो अन्य एक्टर्स के साथ बेहद कोजी और रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

आकांक्षा चमोला का वायरल हुआ वीडियो

आकांक्षा चमोला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। क्लिप की शुरुआत में वह एक लड़की के साथ मस्ती करती दिखती हैं, इसके बाद एक एक्टर के साथ रोमांटिक सीन में नजर आती हैं। थोड़ी देर बाद वीडियो में दूसरा एक्टर एंट्री करता है, जिसके साथ भी आकांक्षा काफी कंफर्टेबल और कोजी दिखाई देती हैं। पूरे वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज यह साफ दिखाते हैं कि वह हर पल को एंजॉय कर रही हैं।

हालांकि, यह अंदाज गौरव खन्ना के कई फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर आकांक्षा को जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने कमेंट किया, “इस वीडियो ने गौरव की इमेज खराब कर दी।” वहीं दूसरे ने लिखा, “ये दोनों एक्टर्स के साथ जरूरत से ज्यादा कंफर्टेबल लग रही हैं।” इस तरह के कई नेगेटिव कमेंट्स सामने आए।

ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस ने बंद किया कमेंट सेक्शन

लगातार हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। हालांकि, बाद में सच्चाई भी सामने आ गई। दरअसल, यह वायरल वीडियो आकांक्षा के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है और इसका उनके निजी जीवन से कोई लेना-देना नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में आकांक्षा कुंवर अमर और अली हसन के साथ नजर आने वाली हैं। वीडियो उसी शूट का हिस्सा है, जिसे गलत तरीके से देखा और समझा गया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जज किया जा रहा है। फिलहालस यह पहली बार नहीं है जब आकांक्षा चमोला को पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने चुप्पी साधकर हालात को संभालने का फैसला किया है।

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात