गौरव खन्ना, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं

Lock Upp 2 Controversy: 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे के बाद उठे सवालों पर माधुरी ग्रोवर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रिश्ते की सच्चाई सिर्फ गौरव खन्ना और आकांक्षा जानते हैं।

सोनाली झा

Lock Upp 2 Madhuri Grover Big Revelation: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला द्वारा अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। शो में किए गए इस खुलासे के बाद कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कुछ ने इसे कपल का निजी मामला माना।

अब इस पूरे विवाद पर शो से बाहर हो चुकी कंटेस्टेंट माधुरी जैन ग्रोवर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। माधुरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए कहा कि इस रिश्ते की असलियत केवल गौरव और आकांक्षा ही जानते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि बाहर बैठकर किसी के निजी रिश्ते पर फैसला सुनाना आसान है, लेकिन सच्चाई वही लोग जानते हैं जो उस रिश्ते का हिस्सा होते हैं।

आकांक्षा ने इसे अपना सीक्रेट बनाकर रखा

माधुरी ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने शो के अंदर आकांक्षा के साथ करीब दो हफ्ते बिताए थे। उनके मुताबिक, आकांक्षा ने अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी इस बात को शो में अपने 'सीक्रेट' के तौर पर साझा करने का फैसला किया था। माधुरी ने कहा कि जब गौरव खन्ना शो में आए, तो उनके हावभाव देखकर ऐसा लगा कि उन्हें इस खुलासे की पहले से जानकारी नहीं थी। गौरव खन्ना ने कैमरे पर भी कहा था कि वे इस विषय पर अभी बात ही कर रहे थे और उन्हें इस तरह के खुलासे की उम्मीद नहीं थी।

लोगों का काम राय बनाना है

माधुरी के मुताबिक, आकांक्षा ने जो भी फैसला लिया होगा, वह अपनी परिस्थितियों को समझकर लिया होगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने खुद कहा था कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं। उनका रिश्ता कैसा था, उसमें क्या सही था और क्या गलत, यह सिर्फ वही जानती हैं। लोगों का काम राय बनाना है, इसलिए वे अपनी-अपनी तरह से बातें करेंगे।

पब्लिसिटी स्टंट या निजी फैसला

आकांक्षा के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। एक वर्ग का मानना है कि निजी रिश्तों को राष्ट्रीय मंच पर लाना सही नहीं है, जबकि दूसरे लोग इसे उनकी निजी पसंद बता रहे हैं। हालांकि, अब तक न तो गौरव खन्ना और न ही आकांक्षा चमोला ने शो में हुए घटनाक्रम के बाद कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी किया है।

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO