मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स  
मनोरंजन

TV celebs Breakup: मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स

TV celebs Breakup After Bollywood Debut: टीवी के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें फिल्मों में जब ब्रेक मिला तब उनका उनके पार्टनर के साथ रिश्ता टूट गया। इस लिस्ट में मौनी रॉय से लेकर एजाज खान तक का नाम शामिल है।

अनिल सिंह

TV celebs in Bollywood: टीवी के हर कलाकार का सपना होता है कि वह बॉलीवुड में भी काम करें। कुछ कलाकारों का यह सपना पूरा भी हो जाता है, लेकिन उनमें से कई कलाकार ऐसे हैं जिन्हें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। उनका उनके पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो गया। फिल्म मिलते ही पार्टनर के साथ ब्रेकअप होने वाले कुछ कलाकारों का नाम काफी सुर्खियों में रहा था। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, मौनी रॉय, एजाज खान, करण सिंह ग्रोवर और अमित साध जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।

टीवी एक्टर से फिल्म अभिनेता बनी अमित साध साल 2010 से पहले टीवी एक्ट्रेस नीरू बाजवा को डेट कर रहे थे, लेकिन जब उनकी एंट्री बॉलीवुड में हुई तो दोनों के बीच रिश्ता टूट गया था। टीवी एक्टर एजाज खान फिल्मों में आने से पहले अनीता हसनादानी को डेट कर रहे थे, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद उनका रिश्ता भी अनीता हसनंदानी से टूट गया था।

करण सिंह ग्रोवर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, बिपाशा बसु से शादी करने के पहले उनकी दो शादियां हो चुकी थी। उनकी पहली पत्नी श्रद्धा थी, जिसने कोरियोग्राफर के साथ अफेयर के चलते करण सिंह ग्रोवर को तलाक दे दिया था। उसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से शादी की और फिल्मों में एंट्री मिलने के बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट को भी तलाक दे दिया। मौनी रॉय भी फिल्म मिलने के पहले टीवी के भगवान शिव कहे जाने वाले मोहित रैना को डेट कर रही थी, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। इस कड़ी में सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम है जिनका नाम अंकिता लोखंडे के साथ जोड़ा गया था। बॉलीवुड में एंट्री मिलने के बाद वह अंकिता लोखंडे से अलग हो गए थे।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा