अनुपमा शो के शूटिंग सेट पर क्यों लगी आग? बार बार क्यों होती है आगजनी की घटना 
मनोरंजन

शूटिंग सेट पर क्यों लगती है बार-बार आग? अनुपमा शो का सेट जलकर राख होने के बाद उठा गंभीर सवाल

लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा की शूटिंग सेट पर सोमवार की सुबह 5 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन अब शूटिंग सेट पर बार-बार क्यों आग लगती है? यह सवाल उठने लगा है।

अनिल सिंह

मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी से चौंकाने वाली खबर सामने आई। लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा के शूटिंग सेट पर 23 मई 2025 (सोमवार) को सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लगी। इलाके में आसपास दहशत का माहौल देखने को मिला। शूटिंग की शुरुआत होने वाली थी। ऐसे में शूटिंग सेट पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन अगर शूटिंग शुरू हो गई होती उसके बाद आग लगती तो घटना और भयानक हो सकती थी। आग किस वजह से लगी इसके बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शूटिंग सेट पर बार-बार आग लगने की घटनाओं ने सभी को हैरान कर दिया है और अब यह सवाल उठने लगा है कि जहां सेलिब्रिटीज और क्रू मेंबर मौजूद होते हैं, ऐसी जगह पर आखिर बार-बार आग क्यों लगती है?

आग लगने की घटना की वजह से अब यह सवाल उठने लगा है कि शूटिंग सेट पर बार-बार आगजनी की घटना क्यों होती है? इसके जवाब में यह जानकारी मिली है कि प्रोडक्शन टीम और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यह घटनाएं हो रही है। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि स्टूडियोज अक्सर फायर ऑडिट छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से हजारों कर्मचारियों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। अनुपमा के सेट पर लगी आग बहुत भीषण थी। वीडियो में आप देख सकते हैं आग की बड़ी-बड़ी लपटें, शूटिंग सेट पर भयानक आग का मंजर दिखाई दे रहा है।

खबर के मुताबिक इस आग को लेकर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की अपील की है। संगठन का मानना है कि आग के हाथ से को बीमा के लालच में जानबूझकर भी अंजाम दिया जाता है, ऐसे में इसकी जांच किया जाना बेहद आवश्यक है।

संगठन ने खुद अपने एक्स हैंडल पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, अगर शूटिंग योजना के अनुसार शुरू होती तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी, जिससे जान माल का भारी नुकसान हो सकता था। यह घटना मुंबई के और उसके आसपास फिल्म स्टूडियो में लगने वाली बार-बार आज की घटनाओं को याद दिलाती है। यह दुखद घटना है और यह घोर लापरवाही के कारण हुई है ,इस तरह की घटना की वजह से हजारों कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला