सनी देओल रणदीप हुड्डा और जाट मेकर्स के खिलाफ FIR 
मनोरंजन

JAAT Movie: सनी देओल रणदीप हुड्डा और जाट मेकर्स के खिलाफ FIR, जानें क्या है मामला

FIR Against JAAT: सनी देओल की फिल्म जाट विवादों में घिरती नजर आ रही है फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। अब फिल्म के कलाकार और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

अनिल सिंह

FIR Against JAAT: सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और जाट फिल्म मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जाट फिल्म को लेकर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई थी और अब उस मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। आईपीसी की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ है। जालंधर के ही फोलडीवाल इलाके के रहने वाले विकल्प गोल्ड नाम के शख्स ने फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज की थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और किस सीन पर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई है।

2 दिन पहले फिल्म को लेकर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताई थी और बताया था कि फिल्म में एक दृश्य ऐसा है जिसमें ईसाई समुदाय को अपमानित करने का काम किया गया है। फिल्म में चर्च के भीतर वाला सीन ईसाई समुदाय की धार्मिक भावना को आहत करता है। इस वजह से ईसाई समुदाय के लोगों ने पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था और इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

जाट फिल्म के जिस सीन को लेकर विवाद हो रहा है, उस सीन में ईसाई समुदाय ने दावा किया है कि रणदीप हुड्डा चर्च के अंदर पवित्र मंच के ऊपर रखे क्रूस के नीचे खड़े हैं और वह ईसा मसीह की तरफ से खुद को संबोधित कर रहे हैं और वह यह कह रहे हैं कि उनका मसीहा सो रहा है, उन्होंने ही उनको यहां भेजा है। चर्च के अंदर खून खराबा वाला सीन दिखाया गया है जो आपत्तिजनक है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि ईसाई समुदाय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। फिल्म मेकर्स और फिल्म कलाकारों की मुश्किल अब बढ़ने वाली है।

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती