मनोरंजन

फिल्म निर्माता बोनी कपूर का बड़ा खुलासा, 'नो एंट्री' के सीक्वल में नजर आएंगे ये यंग एक्टर्स

सोनाली झा

मुंबई: फिल्म निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म नो एंट्री की सीक्वल की तैयारियों में जुट गए हैं। बोनी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू 'नो एंट्री 2' के कास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर नज़र आएंगे। दिसंबर में वह इस पर काम आरंभ करेंगे।

2005 में आई थी नो एंट्री

सही कहानी मिलने में वक्त लगा, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट मुझे मूल फिल्म से बेहतर लगी। अब उस पर काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। नो एंट्री साल 2005 में आई थी। इस कॉमेडी फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।

तमिल फिल्म पर आधारित है नो एंट्री की कहानी

नो एंट्री में लीड रोल सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान ने निभाया था। वहीं, फीमेल लीड में लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बिपाशा बसु थीं। वहीं, समीरा रेड्डी का स्पेशल अपीरियंस था। नो एंट्री तमिल फिल्म चार्ली चैपलिन पर आधारित है।

बोनी कपूर ने आगे बताया कि इस फिल्म में आने वाली कठिनाइयों का आदी हूं। मेरी पहली फिल्म 'हम पांच' भी आसान नहीं थी। जहां पर हमने शूट किया था वहां पर कोई होटल नहीं था। वहां पर रहने, खाने का पूरा इंतजाम किया था।

फिल्म पुकार में कई लोकेशन थीं। उसके लिए हम अलास्का, मैक्सिको, लांस एंजेलिस गए थे। वहां सब चीजों का प्रबंधन किया। हैदराबाद में बड़ा सा सेट लगाया था, उसकी अलग चुनौतियां थीं। प्रेम में तो 32 लोकेशन थीं। फिल्म मैदान में महामारी की वजह से कठिनाई आई। हर फिल्म मेरे लिए चुनौती रही है।

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने