सोनू सूद की फतेह का ट्रेलर 2 देख उत्साहित हुए दर्शक 
मनोरंजन

Fateh Trailer 2 Review: आ गया एनीमल का बाप, सोनू सूद की फतेह का ट्रेलर 2 देख बोले लोग

सोनू सूद की फिल्म फतेह का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है, फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के दूसरे ट्रेलर को देखकर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है एनिमल फिल्म का बाप आ गया है।

अनिल सिंह

मुंबई: सोनू सूद की फिल्म फतेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी हुआ है, जिसे देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ गई है और अब वह सोनू सूद की अपकमिंग फिल्म की तुलना एनिमल से कर रहे हैं यूट्यूब पर जारी हुए ट्रेलर 2 को देखकर फैंस ने कहा है कि एनिमल का बाप आ गया है। ट्रेलर में काफी खून खराब और जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है।

2 मिनट 59 सेकेंड के ट्रेलर में सिर्फ मार-काट करते हुए सोनू सूद दिखाई दिए हैं। ऐसे में दर्शकों ने यह अंदाजा लगा लिया है कि यह फिल्म रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म से ज्यादा हिंसक होने वाली है। ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया एक डायलॉग 'हैसियत आसमान जैसी होनी चाहिए, जमीन कितनी भी महंगी हो कोई ना कोई खरीद लेता है' को लोगों ने काफी पसंद किया है।

इसे कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं। इतना ही नहीं फिल्म के बारे में यह भी कहा गया है कि ये फिल्म सोनू सूद के करियर को एक नए मुकाम पर पहुंचाएगी। यूजर का यह कहना है कि सोनू सूद को हमें सपोर्ट करना चाहिए, वह एक नेक इंसान है और फिल्म भी अच्छी लग रही है।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोनू सूद का बॉलीवुड में कम बैक एक बेहतरीन फिल्म के साथ हो रहा है। अगर आप एक्शन सिनेमा देखने की शौकीन हैं और जबरदस्त कहानी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। सोशल मीडिया पर दशकों में इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया है। ट्रेलर 1 से ज्यादा ट्रेलर 2 की चर्चा इस समय हो रही है। लोगों का कहना है कि यह ट्रेलर उन्हें पहले रिलीज करना चाहिए था।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक हरिराम बंसल अरेस्ट, हाई कोर्ट ने MCD, पुलिस और सरकार को भेजा नोटिस

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन